BJP में शामिल हुए सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर

BJP में शामिल हुए सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर
हाईलाइट
  • संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने हाल ही में राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

आपको बता दें कि, संजय सेठ को मुलायम और अखिलेश यादव का काफी करीबी माना जाता रहा है। पिछले एक महीने में सपा और राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले संजय सेठ तीसरे सांसद हैं। इससे पहले नीरज शेखर और सुरेंद्र नागर ने भी राज्यसभा और सपा से इस्तीफा दे दिया था। नीरज शेखर पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

संजय सेठ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी थे। उनके यादव परिवार के साथ पारिवारिक संबंध थे। सेठ का कार्यकाल 2022 तक था। संजय सेठ यूपी के बड़े बिल्डरों में से एक हैं। वे शालीमार कंपनी के चेयरमैन भी हैं। इटावा के सिविल लाइंस इलाके में स्थित मुलायम सिंह की कोठी को भी संजय ने ही बनवाया था। अखिलेश यादव जब मायावती से मिलने गए थे, तब सिर्फ संजय सेठ ही उनके साथ थे।
संजय सेठ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के बिजनेस पार्टनर भी हैं। संजय के इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा में सपा के सिर्फ 10 सांसद रह गए हैं। 

Created On :   10 Aug 2019 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story