SIR पर विवाद जारी: 'कुत्ते-ट्रैक्टर और डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी आया', बोले TMC नेता कुणाल घोष, SIR के मुद्दे पर थम नहीं रही बयानबाजी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी राज्य में इस समय मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। INDI गठबंधन के सहयोगी दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक कुत्ते, बिल्ली, ट्रैक्टर और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी प्रदर्शित किया गया।
कुणाल घोष का निशाना
कुणाल घोष ने कहा कि बिहार की SIR प्रक्रिया का परिणाम देखिए। एक कुत्ता, एक ट्रैक्टर और यहां तक कि डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी प्रदर्शित किया गया। हमारा कहना है कि किसी भी वास्तविक मतदाता को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
INDI गठबंधन का मार्च
चुनाव आयोग के खिलाफ INDI गठबंधन ने 11 अगस्त को मार्च निकाला था। मार्च में 300 से भी ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हुईं जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर और भी ज्यादा आकर्षित कर दिया। जैसे अखिलेश यादव का बैरिकेड के ऊपर से कूदना और राहुल गांधी की हिरासत। आपको बता दें कि, जब पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की तब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांद कर आगे बढ़े। सपा चीफ का इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंगा गांधी सहित कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था जिसके बाद मार्च खत्म हुआ।
Created On :   13 Aug 2025 8:27 AM IST