मेगन और प्रिंस हैरी के निकलने के बाद बदला 'द रॉयल फाउंडेशन' का नाम

The Royal Foundation Renamed After Meghan And Prince Harry Leave
मेगन और प्रिंस हैरी के निकलने के बाद बदला 'द रॉयल फाउंडेशन' का नाम
मेगन और प्रिंस हैरी के निकलने के बाद बदला 'द रॉयल फाउंडेशन' का नाम

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मेगन मार्कल को पति प्रिंस हैरी, उनके भाई प्रिंस विलियम और विलियम की पत्नी केट मिडलटन के साथ द रॉयल फाउंडेशन में शामिल हुए। इस बात को एक साल से अधिक का वक्त बीत चुका है, जब संगठन का नाम बदलने की बात की जा रही थी।  वहीं अब हैरी और मेगन के निकलने के साथ ही आधिकारिक तौर पर संगठन का नाम भी बदल दिया गया है।

जून में ही इस बात की पुष्टि की गई थी कि ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स रॉयल फाउंडेशन को छोड़ कर अपना अलग चैरिटेबल संगठन बना रहे हैं। तब केनसिंग्टन पैलेस ने अपने एक बयान में कहा था कि ये बदलाव उनके रॉयल हाईनेस के काम और जिम्मेदारियों को बेहतरीन ढंग से पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं। ताकि वे अपने नए गृहस्थ जीवन में अपनी चैरिटी गतिविधि को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें। वहीं जुलाई में एक रिपोर्ट के अनुसार ससेक्स के नए संगठन का नाम ससेक्स रॉयल फाउंडेशन ऑफ द ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स होगा और शॉर्ट में ससेक्स रॉयल होगा।

इसके साथ ही विलियम और केट की चैरिटी को भी मंगलवार को नया नाम मिल गया है। इसकी पुष्टि हो गई है कि इसका आधिकारिक नाम द रॉयल फाउंडेशन ऑफ द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज एंड द ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स से बदलकर द रॉयल फाउंडेशन ऑफ द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज कर दिया गया है।

--आईएएनएस

Created On :   29 Aug 2019 2:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story