भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 30 लाख सरकारी नौकरी और पेपर लीक से मुक्ति- चुनाव से पहले राहुल गांधी ने युवाओं को दी पांच गारंटी

30 लाख सरकारी नौकरी और पेपर लीक से मुक्ति- चुनाव से पहले राहुल गांधी ने युवाओं को दी पांच गारंटी
  • राहुल गांधी ने युवाओं से किए पांच वादे
  • पेपर लीक से आजादी- राहुल गांधी
  • 30 लाख सरकारी नौकरी- राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए युवाओं से बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले 30 लाख खाली सरकारी पदों के लिए भर्ती होगी। इसके अलावा कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप भी दी जाएगी। राहुल गांधी ने आज युवाओं से पांच वादे किए हैं।

मणिपुर से शुरू हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' इस वक्त राजस्थान से गुजर रही है। गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'देश में 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। मोदी जी इसे नहीं भर रहे हैं। बीजेपी इन खाली पद को भरना नहीं चाहती है। अगर कांग्रेस सरकार में आती है तो हमारा पहला काम 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां देना होगा।'

युवाओं को दिया जाएगा अप्रेंटिसशिप

राहुल गांधी ने दूसरे वादे के तहत कहा कि हर ग्रैजुएट को अप्रेंटिसशिप दिया जाएगा। साथ ही, कॉलेज खत्म करने के बाद एक साल के लिए उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे लाखों युवाओं फायदा होगा।

पेपर लीक से मुक्ति

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार करोड़ों युवाओं का भविष्य खराब होने से रोकेगी। साथ ही, पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाएंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आज इस मुद्दे पर जमकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हालात हैं कि सालों तक भर्ती नहीं निकलती, भर्ती निकलती है, तो Paper नहीं होता। Paper होता है, तो Paper Leak हो जाता है। आप सोचिए गांव और छोटे शहरों के बच्चे पढ़ने के लिए शहर आते हैं। उनके माता पिता सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी भर की पूंजी लगा देते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती हैं कि हम नया क़ानून लाकर पेपर लीक पर रोक लगाएंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि सारे एग्जाम निष्पक्ष तरीक़े से हो। उनकी सालों-साल की मेहनत बेकार ना जाए। जिससे हर साल करोड़ों युवाओं का भविष्य बेहतर हो। उनका सही समय पर पेपर हो, सही तरह से भर्ती हो और उनके और उनके परिवार का विकास हो।

गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लाखों लोगों से मुलाकात की। वो ट्रक ड्राइवर, मैकेनिक, बढ़ई, डिलीवरी वाले, टैक्सी ड्राइवर समेत बहुत से लोगों से मिले। राहुल जी ने उनका दुख-दर्द साझा किया, उनकी परेशानियां सुनी। जाना कि वो अपने गांव से मीलों दूर शहरों में किन मुश्किल परिस्थिति में काम कर रहे हैं। उन्हें क्या-क्या दिक्कते हैं, उनका वेतन कितना कम हैं, ये सभी बातें उन्होंने सुनी और समझी। इसके बाद आज राहुल गांधी ने ऐसे करोड़ो युवा जो अपनी जीवन यापन कर रह रहे हैं, उनके लिए (गिग वर्कर्स) सामाजिक सुरक्षा की कानूनी गारंटी लागू करने का वादा किया

युवा रोशनी

राहुल गांधी ने कहा कि युवा रोशनी के तहत 5 हजार करोड़ की राशि से एक फंड बनाया जाएगा जिसे देश के सभी जिलों में बांटा जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है कि इस फंड को 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय/स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए दिया जाएगा। ये सभी व्यवसाय आप सभी युवाओं के लिए होंगे, इनसे लाखों नौकरियों और पैसा बनेगा।

Created On :   7 March 2024 10:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story