बजट सत्र 2026: आज राज्यपाल के अभिभाषण से शुरु बिहार विधानसभा का सत्र

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु हो रहा है, आज राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। आरजेडी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा नाखून निकल गया।
बिहार विधानसभा बजट सत्र पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा आज बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल संबोधन देंगे। विपक्ष को विधानसभा के सत्र से, बिहार से कोई मतलब नहीं है। मुझे लगता है आज भी नेता प्रतिपक्ष नहीं आएंगे। बिहार के लिए, बिहार की समस्याओं के लिए न विपक्ष गंभीर है, न नेता प्रतिपक्ष गंभीर हैं।
बिहार विधानसभा सत्र की शुरुआत पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा आज सत्र शुरू हो रहा है। सरकार की हर गलत नीति का हम जमकर विरोध करेंगे, एक NEET छात्रा के साथ जो घटना हुई है उसपर सरकार असमंजस में है। NDA के बड़े नेताओं के परिवार का उसमें हाथ है। सरकार कटघरे में खड़ी है। जनता के हितों के सवाल को आगे करने का काम हम करेंगे।
यह भी पढ़े -बिहार विधानसभा परिसर में पटना छात्रावास में छात्रा की मौत को लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
Created On :   2 Feb 2026 3:24 PM IST






