लोकसभा चुनाव 2024: एबीपी- सी वोटर ने किया 2024 लोकसभा चुनाव का पहला ओपिनियन पोल

एबीपी- सी वोटर ने किया 2024 लोकसभा चुनाव का पहला ओपिनियन पोल
  • आम चुनावों को लेकर एबीपी न्यूज सी-वोटर
  • 50 VVIP सीटों का ओपिनियन पोल
  • एनडीए की सत्ता वापसी के संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले पांच महीने के भीतर लोकसभा चुनाव होने हैं, आम चुनावों को लेकर एबीपी न्यूज सी-वोटर ने सियासी माहौल को जानने के लिए लोगों का मूड जाना है। सर्वे में बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की सत्ता में वापसी के संकेत मिले है। जबकि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन इंडिया भी मजबूती से आगे बढ़ते होने का अनुमान है।

आपको बता दें आगामी आम चुनाव को देखते हुए हर राजनीतिक दल ने तैयारियां तेज कर दी है। दल अपने अपने हिसाब से प्लानिंग करने में जुट गए है। एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 2024 का पहला ओपिनियन पोल किया है। सी वोटर ने अपने सर्वे में देश की 50 VVIP सीटों का ओपिनियन पोल किया। सर्वे में संबंधित क्षेत्र के वोटरों की राय शामिल है। सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है।

एबीपी न्यूज ने वीवीआईपी सीटों के आगामी चुनावी हाल जानने के लिए सर्वे किया है, इसमें वाराणसी, अमेठी, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ की लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।

सर्वे में वाराणसी सीट से एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के भारी मतों से जीतेंगे। गांधी परिवार का गढ़ रही अमेठी लोकसभा सीट से फिर से स्मृति ईरानी के आने की उम्मीद है। पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था। पोल में सामने आया है कि मैनपुरी सीट से डिंपल यादव आगे रह सकती है। सर्वे में उम्मीद जताई गई है कि इलाहाबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी वहीं रायबरेली से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर से चुनाव जीतेगी।

लखनऊ की लोकसभा सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी बड़ी जीत होने का अनुमान है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के सांसद और एक्टर रवि किशन के जीतने की संभावना बरकरार है।

पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह और आरा से आर के सिंह की जीत को कम अंतर से बताया गया है। उजियापुर लोकसभा सीट से बीजेपी के नित्यानंद राय और बक्सर से अश्विनी चौबे कम अंतर से आगे हैं।

लखीमपुर सीट से अजय मिश्रा टेनी की जीत को थोड़ा मुश्किल बताया गया है। टेनी की जीत को कम अंतर वाली बताया गया है। पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी बड़े अंतर से आगे हैं। उन्नाव से साक्षी महाराज कम अंतर से जीत सकते हैं। मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सकते हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी का जीतना मुश्किल हो सकता है।

एबीपी सी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक बेगुसराय सीट से गिरिराज सिंह ठीक ठाक अंतर से जीत सकते हैं। पाटलिपुत्र सीट को बीजेपी के जीतने के लिए मुश्किल बताया गया है।

Created On :   26 Dec 2023 2:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story