विवादित बयान: अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने बिहार सीएम नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की

अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने बिहार सीएम नीतीश कुमार के बयान की आलोचना की
  • बिहार सीएम के विवादित बयान की आलोचना
  • महिलाओं को लेकर विधानसभा में दिया आपत्तिजनक बयान
  • महिला सशक्तिकरण ,विकास और प्रतिक्रिया की सच्ची भावना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिलाओं के बयान को लेकर दुनियाभर में राजनीति होने लगी है। वाशिंगटन से अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने नीतीश पर पलटवार करते हुए कहा है कि 2024 का चुनावी मौसम दुनिया भर में शुरू हो गया है, यहां अमेरिका में और निश्चित रूप से भारत में कई लोग पूछते हैं कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों करती हूं और भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं। उत्तर सीधा है, मैं भारत से प्यार करती हूं। और मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। वे अमेरिका-भारत संबंधों और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता हैं।

मैरी मिलबेन ने आगे कहा कि भारत आज एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है, यहीं बिहार में, जहां महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। और मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद, मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के सीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। यदि मैं भारत की नागरिक होती, तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री (पद) के लिए चुनाव लड़ती। मेरा मानना है कि भाजपा को बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यही महिला सशक्तिकरण और विकास और प्रतिक्रिया की सच्ची भावना होगी।

आपको बता दें 8 नवंबर को बिहार राज्य विधानसभा में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, हालांकि उन्होंने अपने बयानों पर माफी मांग ली है। लेकिन सीएम के बयान पर उपजा विवाद जारी है।

Created On :   9 Nov 2023 5:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story