Praveen Singh Kushwaha Death: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में कांग्रेस नेता का हुआ निधन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में कांग्रेस नेता का हुआ निधन, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की शुक्रवार (1 मई) को दिल्ली से भागलपुर जाने के दौरान सड़क मार्ग पर मौत हो गई। यह हादसा दोपहर लगभग 12.30 पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना क्षेत्र में हुआ। इस कार दुर्घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

निधन पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा जी के सड़क दुर्घटना में हुए असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा हूं।"

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "नई दिल्ली से बिहार लौटने के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रधान महासचिव सह भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रवीण कुशवाहा जी के निधन की खबर अति दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल की कामना करते हैं।" बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा यह पार्टी के लिए बड़ी दुख की बात है। प्रवीण कुशवाहा लगातार राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहने वाले जिंदादिल इंसान थे।

Created On :   1 May 2026 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story