flood in Prayagraj: अखिलश यादव के बाढ़ वाले बयान पर डिप्टी सीएम मौर्य ने साधा निशाना, कहा- वह दूध पीते बच्चे जैसा पूछते है सवाल

अखिलश यादव के बाढ़ वाले बयान पर डिप्टी सीएम मौर्य ने साधा निशाना, कहा- वह दूध पीते बच्चे जैसा पूछते है सवाल
  • प्रयागराज में आई बाढ़ को लेकर सियासी गरमाई
  • डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव को बताया दूध पीता बच्चा
  • सपा चीफ ने योगी सरकार पर कसा था तंज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आई बाढ़ को लेकर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलश यादव ने योगी सरकार पर तंज कस था। इसका पलटवार करते हुए राज्य के उममुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया है। उन्होंने कहा कि बयानबाजी से सेवा नहीं होती है। इसके साथ ही सपा प्रमुख को 'दूध पीता बच्चा' बच्चा भी बताया है।

बाढ़ पर डिप्टी सीएम ने अधिकारियों के साथ की मीटिंग

डिप्टी सीएम बीते मंगलवार को कौशांबी के एक दिवसीय दौरे पर गए थे, जहां पर मौर्य ने सर्किट हाउस सयारा में पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "अखिलेश यादव सत्ता वियोग में बौखला गए हैं। वह दूध पीते बच्चों जैसे सवाल करते हैं। प्रयागराज, प्रदेश या फिर देश में कहीं पर भी बाढ़, भूकंप या फिर समुद्री क्षेत्र में सुनामी आना प्राकृतिक आपदाएं हैं।"

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा, "आपदा से बचने के लिए जितने भी जरूरी प्रबंध सरकार को करने चाहिए वह किए गए हैं और आगे भी ऐसे प्रबंध किए जाएंगे। अखिलेश यादव को अगर प्रदेश की जनता की जरा सी भी चिंता है तो उन्हें सेवा में समय लगाना चाहिए।"

उप मुख्यमंत्री ने कहा, "अखिलेश के पास सेवा करने वाले कार्यकर्ता नहीं है। उनके पास गुंडे, अपराधी, माफिया और भ्रष्टाचारी हैं। बयान देने से कुछ नहीं होता है. जनता की सेवा करनी पड़ती है।"

सपा प्रमुख ने कही ये बात

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य सरकार पर तंज करते हुए कहा, "एक अरब की पावन डुबकी का कर दिया प्रबंध, तीर्थराज क्यों डूब रहा है? पूछो तो, मुंह बंद।" इस पोस्ट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है और इस प्रकार की आपदाएं कहीं भी आ सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार ने समय रहते सभी जरूरी इंतजाम किए हैं और आगे भी जरूरत पड़ने पर सारे वह पूरे किए जाएंगे।

Created On :   6 Aug 2025 2:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story