'INDIA' March: हिरासत में राहुल-प्रियंका, बैरिकेड फांद कर बढ़े अखिलेश यादव, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के मार्च में क्या-क्या हुआ? जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ INDI गठबंधन ने मार्च निकाला है। मार्च में 300 से भी ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हुईं जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर और भीज्यादा आकर्षित कर दिया। जैसे अखिलेश यादव का बैरिकेड के ऊपर से कूदना और राहुल गांधी की हिरासत। आपको बता दें कि, जब पुलिस ने मार्च को रोकने की कोशिश की तब समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बैरिकेड फांद कर आगे बढ़े। सपा चीफ का इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंगा गांधी सहित कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
हिरासत में राहुल गांधी
चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रयिंका गांधी सहित कई सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद भी नेताओं ने नारेबाजी जारी रखी। वीडियो में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगते हुए देखा गया। सांसद कर रहे हैं, 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'मोदी-शाह कायर हैं।' वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि वह संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
इलेक्शन कमीशन ने भेजा पत्र
नई दिल्ली DCP देवेश कुमार महला ने कहा कि हम चुनाव आयोग से लगातार संपर्क में थे और चुनाव आयोग ने हमें एक लेटर भेजा था। उन्होंने कहा था पार्टी के कोई भी 30 लोग चुनाव आयोग तक आ सकते हैं लेकिन 200 से ज्यादा नेता यहां आए थे। सुरक्षा और कानून व्यवस्था की दृष्टि से उन्हें रोका गया था। कुछ सांसदों ने बैरिकेड से भी कूदने की कोशिश की थी।
Created On :   11 Aug 2025 1:51 PM IST