लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर, यात्रा में शामिल होने से पहले माननी होगी शर्त

अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर, यात्रा में शामिल होने से पहले माननी होगी शर्त
  • सपा ने कांग्रेस को दिया अंतिम ऑफर
  • 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का कांग्रेस को अखिलेश से मिला ऑफर
  • अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल होने से पहले माननी होगी शर्त

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। सपा सूत्रों के मुताबिक, यह आखिरी ऑफर है। कांग्रेस इसे मंजूर करती है तो अखिलेश यादव राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा,'हमने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों का अंतिम ऑफर दिया है। कांग्रेस अगर इसे स्वीकार करती है तो अखिलेश यादव रायबरेली में होने वाली न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

इस दौरान सपा के प्रवक्ता ने कांग्रेस को दिए गए सीटों के नाम बताने से इंनकार किया। इस वक्त गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को अमेठी से गुजरेगी। जिसके बाद वह रायबरेली में प्रवेश करेगी। बता दें कि, कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि वह रायबरेली में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे।

इससे पहले सपा ने कांग्रेस को 11 सीटों पर ऑफर दिया था। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश इकाई ने सपा से अधिक सीटों मांग की। तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि उनकी पार्टी को करीब दो दर्जन सीट दी जानी चाहिए। जहां कांग्रेस ने साल 2009 के हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव की बात करें तो 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में कांग्रेस ने महज एक सीट पर जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव को सोमवार को राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होना था। लेकिन उन्होंने कहा कि पहले हमारे बीच सोटों का बंटवारा हो जाए, उसके बाद ही यात्रा में शामिल होंगे।

पहले सपा ने 11 सीटों का ऑफर दिया था। फिर पार्टी की ओर से 15 सीटों का ऑफर दिया गया था। इसके बाद अब सपा ने कांग्रेस को 17 सीटों का अंतिम ऑफर दिया है।

इधर, अखिलेश यादव की पार्टी लगातार यूपी में अपने प्रत्याशी को उतारने में जुटी हुई है। पहले सपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद आज यानी सोमवार को पार्टी की ओर से 11 अन्य उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। अखिलेश यादव अब तक यूपी में कुल 27 कैंडिडेट्स को उतार चुके हैं। हालांकि, सपा ने कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटों पर अभी तक एक भी प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं।

Created On :   19 Feb 2024 2:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story