आरोप: कब का टूट चुका गठबंधन- अलग होते ही इंडिया गठबंधन के लिए बिगड़े नीतीश कुमार के बोल, नाम पर भी दिया बयान

कब का टूट चुका गठबंधन- अलग होते ही इंडिया गठबंधन के लिए बिगड़े नीतीश कुमार के बोल, नाम पर भी दिया बयान
  • इंडिया गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान
  • नीतीश कुमार बोले- इंडिया गठबंधन कब का खत्म हो चुका है
  • हाल ही इंडिया गठबंधन से अलग हुए हैं नीतीश कुमार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक कई राजनीतिक दल इंडिया गठबंधन से दूरी बना रहे हैं। इस बीच हाल ही में इंडी गठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में शामिल होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह गठबंधन तो कब का खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह अब बिहार के लोगों की सेवा करना चाहते हैं। नीतीश कुमार का यह बयान तब आया आया है जब उनसे नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ फारुक अब्दुल्ला और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) जयंत सिंह चौधरी के गठबंधन से दूर जाने को लेकर सवाल किया गया।

विपक्षी नेताओं ने इंडिया गठबंधन का गठन लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किया गया है। लेकिन यह गठबंधन अपना मकसद पूरा होने से पहले ही यह बिखरने लगा है। बता दें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बाद बिहार में नीतीश कुमार की जेडीयू भी इंडिया अलायंस से बाहर हो गई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने भी इंडिया गठबंधन से किनारा बना रही है।

इंडिया गठबंधन खत्म - सीएम नीतीश

एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और आरएलडी प्रमुख जयंत सिंह के इंडिया गठबंधन से दूर होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, "मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मैं गठबंधन के लिए इस नाम के पक्ष में भी नहीं था क्योंकि मेरे मन में कुछ और था। गठबंधन बहुत पहले हो चुका था। अब मैं बिहार की जनता के लिए काम कर रहा हूं और करता रहूंगा।''

बिखर रहा इंडी अलायंस

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन से धीरे-धीरे कई दल चुनाव से पहले उसका साथ छोड़ते जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन को पहला झटका पश्चिम बंगाल से लगा। जहां तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया था कि वे राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। उसी दिन दिन आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी साफ कर दिया कि वे पंजाब में कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग नहीं करेंगे। और सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

हालांकि, इंडिया गठबंधन को सबसे बड़ा झटका तब लगा, जब नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल हो गए। इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार का इस तरह चले जाने से विपक्ष को बड़ा झटका लगा। साथ ही, बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में आरजेडी ने भी सरकार गंवाई। अब जम्मू-कश्मीर में भी फारुक अब्दुल्ला की भी पार्टी में अकेले चुनाव लड़ेगी। इधर, जयंत चौधरी ने पहले ही बीजेपी की ओर जाने का ऐलान कर चुके हैं।

Created On :   17 Feb 2024 12:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story