पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमताबाद में किया रोड शो, ममता पर निशाना साधते हुए कहा परिवर्तन को तैयार बंगाल

असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमताबाद में किया रोड शो, ममता पर निशाना साधते हुए कहा परिवर्तन को तैयार बंगाल
बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल में 100% परिवर्तन होना तय है।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उत्तर दिनाजपुर सीट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हेमताबाद में रोड शो किया। सरमा ने कहा समाचार एजेंसी एएनआई से कहा मुझे लगता है कि बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल में 100% परिवर्तन होना तय है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा पवन खेड़ा को कानून के सामने सरेंडर करना चाहिए और कानून से जितना दूर वह भागेंगे उनके लिए उतनी ही मुश्किले बढ़ती जाएगी। तो उन्हें मैं यही बोलूंगा कि वो गोवाहटी में सरेंडर कर दे।

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें तेलंगाना हाई कोर्ट से उन्हें पहले मिली ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल को मंगलवार तक बढ़ाने की मांग की गई थी। इस आधार पर कि इससे वह असम के किसी भी अधिकार क्षेत्र वाली कोर्ट में जा सकेंगे।

Created On :   17 April 2026 5:14 PM IST

Tags

Next Story