विधानसभा चुनाव 2026: असम में मतगणना को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग, सभी चीजें हमारे पक्ष में हैं

असम में मतगणना को लेकर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग, सभी चीजें हमारे पक्ष में हैं
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हो,कांग्रेस ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है।

डिजिटल डेस्क, रायपुर। असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी कोकराझार अक्षत गर्ग ने कहा हमारे यहां 2 केंद्रों पर मतगणना होनी है। 600-700 पुलिस बल की तैनाती है। हर थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। हमारी कोशिश है कि शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न हो।

असम विधानसभा चुनाव के नतीजों पर AICC महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कल मतगणना है। हमने पूरी तैयारी की है। हर केंद्र पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी गई है। बहुत अच्छा रिजल्ट आने वाला है। कांग्रेस ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा गुवाहाटी में कल असम के हमारे सभी प्रत्याशियों के साथ और हमारे गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ भी बैठक हुई। बैठक में माहौल ऊर्जा से भरा हुआ था। सभी लोग उत्साहित हैं। मतगणना स्थल पर क्या-क्या तैयारी करनी होती है, उसके बारे में जानकारी दी गई, वहां सभी चीजें हमारे पक्ष में हैं।

Created On :   3 May 2026 3:35 PM IST

Tags

Next Story