विधानसभा चुनाव 2026: भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के अपने-अपने दावे

भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे, बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के अपने-अपने दावे
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव हुआ है, चार मई को सभी स्टेट में एक साथ वोट काउंटिंग होगी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशााना साध रहे है। राजनेता अपने अपने पक्ष में अपनी अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा एग्जिट पोल कह रहा है कि असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है और कांग्रेस के ख्वाब अधूरे रहने वाले हैं, हम भारी बहुमत से असम में चुनाव जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे, भाजपा की सरकार बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का काम करेगी। पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर रहेगा।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा असम में कांग्रेस अच्छा करना चाहिए। बंगाल की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इतना अधिक मतदान प्रतिशत बदलाव का इसारा है। भारतीय जनता पार्टी के पास पूरा तंत्र है, चुनाव आयोग है, तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन स्पष्ट जीत रहा है। वहां भाजपा करीब नहीं है वरना खेल करने की कोशिश करती। केरल में भी UDF स्पष्ट जीतती नजर आ रही है।

Created On :   3 May 2026 2:44 PM IST

Tags

Next Story