22 जनवरी: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 वें दिन असम से मेघालय में हुई प्रवेश

भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 वें दिन असम से मेघालय में हुई प्रवेश
  • कल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी मेघालय में जाएंगे राहुल गांधी
  • रोजगार और युवा न्याय से जुड़े विषयों पर करेंगे बातचीत
  • भूपेन बोराह ने राष्ट्रीय ध्वज विंसेंट एच पाला को सौंपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 वें दिन असम से मेघालय में प्रवेश कर रही है। इसे लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है। पोस्ट में लिखा है नौवे दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,अन्याय के खिलाफ न्याय की महायात्रा असम से मेघालय में प्रवेश कर रही है। इस दौरान असम कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोराह ने राष्ट्रीय ध्वज मेघालय कांग्रेस अध्यक्ष विंसेंट एच पाला को सौंपा। पोस्ट में अंतिम लिखा है कि हम तानाशाही सरकार से डरने वाले नहीं है। हम लड़ते रहेंगे, न्याय का हक मिलने तक।

कांग्रेस संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा कल राहुल गांधी जी 'यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी मेघालय' में जाएंगे, जहां वह युवाओं से मुलाकात करेंगे। यहां वे युवाओं से मिलकर रोजगार और युवा न्याय से जुड़े विषयों पर बातचीत करेंगे।

आपको बता दें बीते दिन रविवार को असम के सोनितपुर जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के वाहन पर कथित तौर पर हमला किया गया और पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के साथ जा रहे मीडियाकर्मियों के साथ उपद्रवियों ने ‘‘हाथापाई’’ की। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बीजेपी वर्करों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। बीजेपी समर्थकों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं। इन बीजेपी कार्यकर्ताओं के हाथ में बीजेपी का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मिल रही सफलता ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं।

Created On :   22 Jan 2024 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story