Bihar Exit Poll 2025: 'बदलाव की मंजिल अब बस एक कदम...' लालू प्रसाद की बेटी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो गई हैं। मतदान का समय समाप्त होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए हैं। आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में राजद चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
एग्जिट पोल के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया
रोहिणी आचार्य ने एग्जिट पोल के नतीजों के आने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "साथियों, बदलाव की मंजिल अब बस एक कदम दूर है। भ्रामक एग्जिट पोल्स के भ्रम जाल पर नहीं विश्वास कर मतगणना की शुरुआत होने तक स्ट्रांग रूम पर कड़ी निगरानी रखनी है। मतगणना खत्म होने तक मतगणना केंद्र पर मुस्तैदी के साथ बने - टिके रह कर धांधली - हेराफेरी - गड़बड़ी की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने देना है, जय राष्ट्रीय जनता दल.. जय महागठबंधन.. जय बिहार।"
यह भी पढ़े -नीतीश को फायदा...कांग्रेस का हाल और बुरा, जानें पिछले चुनाव के नतीजों के मुकाबले एग्जिट पोल्स में किस पार्टी का कैसा रहा प्रदर्शन
पार्टी प्रवक्ता ने NDA पर साधा निशाना
वहीं, दूसरी तरफ पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव ने एनडीए पर निशाना साधा है। और एक्स पर कहा कि बिहार में आज दूसरे चरण के मतदान खत्म हो गए हैं। राज्य की जनता ने इस लोकतांत्रिक पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इसमें हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म के लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं। बिहार में जनता की एकजुटता और बदलाव को देखते हुए एनडीए के पैरों से जमीन खिसक गई हैं।
उन्होंने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "उलूल-जुलूल पूर्वाग्रह से ग्रसित भ्रामक अनुमान दिखाकर ये लोग सीट दर सीट उन सीटों पर मनोवैज्ञानिक दबाव की स्थिति बना रहे हैं जो सीट कम वोटों के मार्जिन से अपना फैसला देता है। मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि बिहार बदलाव के लिए वोट किया है ये बदलाव होकर रहेगा! कोई झांसा में नहीं आएगा, बिहार में बदलाव तय है। इस बार तेजस्वी तय है!"
Created On :   12 Nov 2025 1:35 AM IST













