बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एग्जिट पोल को लेकर मैटराइज के डायरेक्ट का बड़ा दावा, कहा - एनडीए की बनेगी सरकार

एग्जिट पोल को लेकर मैटराइज के डायरेक्ट का बड़ा दावा, कहा - एनडीए की बनेगी सरकार
मैटराइज के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए और महागठबंधन के बीच चुनाव मुकाबला है। यह चुनावी लड़ाई थी कि एक सुशासन के लिए बात कर रहा था और दूसरा रोजगार की बात कर रहा था। बिहार की महिलाएं कहीं-न-कहीं एनडीए को फायदा पहुंचा सकती हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार चुनाव के दो चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। आईएएनएस-मैटराइज के एग्‍ज‍िट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

एनडीए को फायदा पहुंचा सकती है बिहार की महिला - मनोज कुमार सिंह

मैटराइज के डायरेक्टर मनोज कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए और महागठबंधन के बीच चुनाव मुकाबला है। यह चुनावी लड़ाई थी कि एक सुशासन के लिए बात कर रहा था और दूसरा रोजगार की बात कर रहा था। बिहार की महिलाएं कहीं-न-कहीं एनडीए को फायदा पहुंचा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में महिलाएं ज्यादा वोट देने घर से निकली थीं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिख रही थीं। बिहार में एक नई पार्टी जन सुराज आई है। शुरुआत में लगा कि वो एनडीए और महागठंबधन को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव की तारीख पास आई वैसे-वैसे इनके वोटर पीछे होते गए।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने का किया दावा

मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जन सुराज ने केवल महागठबंधन के वोट प्रतिशत को नुकसान पहुंचाया है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया और उनकी सरकार बन सकती है। इसमें कोई दो राय नहीं है, बिहार में फिर से एनडीए की सरकार आ रही है।

उन्होंने कहा कि माना गया था कि राहुल गांधी के एसआईआर मुद्दे को लेकर महागठबंधन को फायदा हो सकता है। लेकिन, ऐसा कुछ भी एग्जिट पोल में देखने को नहीं मिला। सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता, महिला मतदाताओं का समर्थन और पीएम मोदी के साथ ही सीएम नीतीश के चलते एनडीए अच्छे तरीके से आगे बढ़ती गई।

मनोज कुमार सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को चुनाव में दिखना चाहिए था, उस तरह से नहीं दिखाई दिए, इसलिए भी महागठबंधन को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही महागठबंधन के ही अंदर आपसी लड़ाई भी देखी गई थी। बता दें कि ये आंकड़े चुनावी नतीजे नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा।

Created On :   12 Nov 2025 1:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story