Bihar Exit Poll 2025: सपा महासचिव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- महागठबंधन की बन रही सरकार

सपा महासचिव ने एग्जिट पोल के नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- महागठबंधन की बन रही सरकार
एग्जिट पोल के परिणाम जारी कर दिए। इनमें राज्य में दोबारा से एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वहीं, महागठबंधन की करारी हार देखने को मिल रही है।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी हो गई हैं। इसके खत्म होने के कुछ देर बात अलग-अलग एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल के परिणाम जारी कर दिए। इनमें राज्य में दोबारा से एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। वहीं, महागठबंधन की करारी हार देखने को मिल रही है। इन एग्जिट पोल को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई हैं।

सपा नेता ने कही ये बात

सपा महासचिव ने सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों को प्रायोजित बताया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे नतीजे लोकसभा चुनाव के वक्त भी आए थे, जिनमें सपा को महज एक सीट पर जीत होना बताया था। 2024 लोकसभा के चुनाव में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने आगे कहा, "बिहार के एग्जिट पोल्स अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर बेईमानी कराने की नीयत से निकाले गए हैं। महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता डेमोरलाइज़ न हों।"

उन्होंने भविष्यवाणी की और कहा कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उन्होंने महाठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की और कहा कि ईवीएम की देखरेख करे। और वोटों की गिनती के समय अत्यधिक सावधान बरते। ताकि वोट चोरी नहीं हो सकें।

एग्जिट पोल के नतीजों में किस पार्टी को मिल रही कितनी सीटें

बिहार में जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाई दिया। पोल ऑफ पोल्स पर नजर डाली जाए तो एनडीए 131-157 सीटें, महागठबंधन को 80-93 सीटें और अन्य को 3-6 सीटें मिलना बताया गया है।

Created On :   12 Nov 2025 2:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story