विधानसभा चुनाव 2025: बिहार में आयोगों के पुनर्गठन का दौर जारी , सीएम नीतीश ने दो और आयोगों का किया गठन

बिहार में आयोगों के पुनर्गठन का दौर जारी , सीएम नीतीश ने दो और आयोगों का किया गठन
  • विधायक श्रेयसी सिंह को मिली जिम्मेवारी
  • समस्तीपुर निवासी अप्सरा को महिला आयोग अध्यक्ष बनाया गया

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सीएम नीतीश कुमार ने बिहार राज्य महिला आयोग और बाल श्रमिक आयोग को पुनर्गठन किया हैं। बाल श्रमिक आयोग में सदस्य के रूप में विधायक और विधान परिषद् के दो सदस्यों को भी शामिल किया है। श्रम संसाधन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं समाज कल्याण विभाग ने महिला आयोग के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की है। सीएम के इस कार्य को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। सीएम ने इनके जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण साधना का प्रयास किया है।

विधायक श्रेयसी सिंह को मिली जिम्मेदारी

श्रम संसाधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक , बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग अधिनियम की धारा चार के उप धारा एक में प्रदर्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल के आदेश पर बाल श्रमिक आयोग का गठन किया गया है। इसें पूर्णिया निवासी अशोक कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं अरवल के अरविंद कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जमुई विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रेयसी सिंह, बरारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सिंह, पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामविलास कामत, बिहार विधान परिषद् के सदस्य अनिल कुमार और रवींद्र प्रसाद सिंह को सदस्य नियुक्त किया है।

समस्तीपुर निवासी अप्सरा को महिला आयोग अध्यक्ष बनाया गया

समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक , बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और गैर सरकारी एवं सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इनमें समस्तीपुर निवासी अप्सरा को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बांका निवासी शीला टुड्डू, रोहतास की रजिया कामिल अंसारी, लखीसराय की पिंकी कुमार, पटना निवासी सजल झा, गया निवासी श्यामा सिंह, पटना निवासी रश्मि रेखा सिन्हा को सदस्य बनाया है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग के एक प्रतिनिधि, गृह विभाग के एक प्रतिनिधि को पदेन सरकारी सदस्य और बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को पदेन सदस्य सह सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Created On :   8 Jun 2025 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story