झारखंड: बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कई आरोप लगाते हुए सोरेन सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कई आरोप लगाते हुए सोरेन सरकार पर साधा निशाना
  • मरांडी ने रांची के कांके क्षेत्र में RIMS-2 के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का किया दौरा
  • उपजाऊ ज़मीन पर RIMS-2 बनाना चाहती है सरकार
  • विकास नाम पर किसानों को खेत-खलिहानों से भगाया जा रहा है

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के कांके क्षेत्र में RIMS-2 के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का दौरा किया। बीजेपी अध्यक्ष मरांडी ने राज्य की सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा दुर्भाग्य है कि जो खेती के लिए उपजाऊ ज़मीन है उस ज़मीन पर सरकार RIMS-2 बनाना चाहती है। सरकार को बंजर ज़मीन खोजनी चाहिए। किसानों को खेत-खलिहानों से भगाया जा रहा है। बेदखल किया जा रहा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं, यहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

इस दौरान मराड़ी ने स्टेट सरकार से अनुरोध करते हैं कि यहां से पुलिस को हटाकर लोगों को खेती करने दीजिए अन्यथा आंदोलन होगा। जरूरत पड़ने पर पूरे झारखंड से आदिवासियों को लाकर यहां आंदोलन किया जाएगा।

इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठा चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार आदिम जनजाति जैसे वंचित समुदाय की प्रगति और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं और प्रयास कर रही है। जबकि दूसरी ओर राज्य सरकार इस समुदाय की गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाने तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही है।

Created On :   31 May 2025 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story