MP Election 2023: बीजेपी और कांग्रेस ने जारी की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन बड़े नेताओं के नाम शामिल, जानें किसका कटा पत्ता

बीजेपी और कांग्रेस ने जारी की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन बड़े नेताओं के नाम शामिल, जानें किसका कटा पत्ता
  • कांग्रेस ने जारी की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  • बीजेपी ने जारी की मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। इस बीच कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जहां कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 बड़े चेहरे को शामिल किया है। वहीं, बीजेपी ने इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, बीजेपी की फायरब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा और उषा ठाकुर का नाम शामिल नहीं किया है। हालांकि, बीजेपी ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल किए हैं।

बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बीजेपी की इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी, वीडी शर्मा, योगी आदित्यनाथ, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, कैलाश विजयवर्गीय, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, एसपी सिंह भगेल, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फडणवीस, हिमंत बिस्व सरमा, नरोत्तम मिश्रा और मनोज तिवारी के नाम शामिल हैं।


कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट

राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हैं। इसके अलावा केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जीतेंद्र सिंह, कमलनाथ, डा. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्कू, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, भूपेश बघेल, अशोक गेहलोत, ओमकार मरकाम, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुल नाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, प्रदीप अहिरवार, गुड्डू राजा बुंदेला, राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल , अभय दुबे और फिल्म अभिनेता राज बब्बर भी शामिल हैं।


17 नवंबर को राज्य में चुनाव

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में एमपी चुनाव में दोनों पार्टियों की ओर से जारी किए गए लिस्ट में शामिल स्टार प्रचारकों की भूमिका काफी बड़ी होने वाली है।

Created On :   28 Oct 2023 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story