विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी प्रत्याशी CM डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी सीट से दाखिल किया नामांकन

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम सीएम और बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव के लिए कामरूप (मेट्रो) DC ऑफिस पहुंचकर जालुकबारी सीट से नामांकन दाखिल किया।
बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने असम के मुख्यमंत्री और जालुकबाड़ी से भाजपा उम्मीदवार, डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के नामांकन पर कहा वे राज्य के सबसे लोकप्रिय नेता, आज उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है। वह जनता के बीच सबसे ज्यादा स्वीकार्य नेता रहे हैं,अगर आप उनके राजनीतिक करियर को देखें, तो वह लगातार लोगों, गरीबों और राज्य के लिए काम करते आए हैं। यही उनकी खासियत है। हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वह भारी जन समर्थन से जीतेंगे।
यह भी पढ़े -असम चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, जाने इस बार कितने प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम के मुख्यमंत्री और जालुकबाड़ी से बीजेपी कैंडिडेट डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा आने वाले असम विधानसभा चुनावों से पहले हमने प्रधानमंत्री से 4 रैलियों के लिए, गृह मंत्री से 6-8 रैलियों के लिए अनुरोध किया है। हमने नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से भी चुनाव के दौरान असम आने की अपील की है, उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि इस बार डिलिमिटेशन की वजह से वोटर कम हैं, लेकिन ऐसा कहने के बाद भी, हमें पिछली बार से बेहतर परिणाम मिलेगा।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह उनका सातवां चुनाव है। मुख्यमंत्री सरमा ने जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा है।
आपको बता दें सरमा का ये सातवां चुनाव है। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में सीएम ने अपने राजनीतिक करयिर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पहला चुनाव हारने के बाद लगातार 5 चुनावों में जीत हासिल की हैं, इस चुनाव में भी उन्होंने इस बार भी अपने क्षेत्र की जनता का पूरा समर्थन मिलने की उम्मीद जताई है। मीडिया से बातचीत करते हुए सरमा ने विपक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा अगर कांग्रेस उन्हें एक संस्था मानती है, तो यह उनके लिए गर्व की बात है। मुझे इससे खुश होना चाहिए, न कि विवाद करना चाहिए। आज सुबह ही सरमा ने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करने की सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।
Created On :   20 March 2026 4:12 PM IST










