Bypoll Results 2025: लुधियाना में AAP ने लहराया जीत का झंडा, गुजरात की कडी विधानसभा सीट पर BJP की जीत, केरल में क्या रहा कांग्रेस का हाल?

- 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे
- लुधियाना में 'आप' की जीत
- केरल में कांग्रेस की चमकी किस्मत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों की घोषण हो गई है। गुजरात की कडी सीट से भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। वहीं, विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन जीत दर्ज की। बात करें केरल की नीलम्बूर सीट की तो यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने 11 हजार से भी ज्यादा के अंतर से कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के प्रत्याशी को धूल चटा दी है। पंजाब के लुधियाना वेस्ट से AAP ने करारी जीत दर्ज की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में फिलहाल मतगणना जारी है।
कडी में फहराया बीजेपी का झंडा
गुजरात की कडी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेन्द्रकुमार (राजुभाई ) दानेश्वर चावडा की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से मात दी है। राजेन्द्रकुमार के खाते में कुल 99,742 वोट आए।
विसावदर में 'आप' की जीत
विसावदर सीट की बात करें तो यहां से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। ईटालीया गोपाल ने बीजेपी के उम्मीदवार को 17554 वोटों से धूल चटा दी है।
नीलम्बूर सीट से जीती कांग्रेस
केरल की नीलम्बूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के आर्यदान शौकत की किस्मत चमकी है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के एम. स्वराज को 11077 मतों से मात दी है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश की लहर
आर्यदान शौकत की जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है।
#WATCH | Malappuram, Kerala: UDF workers celebrate in Malappuram as UDF candidate, Congress' Aryadan Shoukath wins Nilambur Assembly by-elections. pic.twitter.com/RnKzfJc9hf
— ANI (@ANI) June 23, 2025
लुधियाना वेस्ट सीट से कौन जीता?
पंजबा की लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ ने कांग्रेस को मात दी है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया है।
जीत का जश्न
संजीव अरोड़ की जीत के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
#WATCH | Punjab: AAP workers celebrate and distribute sweets in Chandigarh, as party's Sanjeev Arora nears victory in Ludhiana West (Punjab) assembly by-election (as per official EC trends) and Gopal Italia wins Visavadar (Gujarat) Assembly by-election. pic.twitter.com/gGJRqLUJ7L
— ANI (@ANI) June 23, 2025
पश्चिम बंगाल में कौन आगे?
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट से आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार उलिफा अहमद फिलहाल 45456 वोटों से आगे चल रही हैं। रेस में दूसरे नंबर पर बीजेपी के आशीष घोश हैं।
Created On :   23 Jun 2025 3:04 PM IST