लोकसभा चुनाव 2024: लोगों से भावनात्मक रिश्ते बनाने में जुटे प्रत्याशी, कोई बीन रहा है महुआ के फूल तो कोई काट रहा चारा

लोगों से भावनात्मक रिश्ते बनाने में जुटे प्रत्याशी, कोई बीन रहा है महुआ के फूल तो कोई काट रहा चारा
  • प्रचार-प्रसार में जुटे लोकसभा प्रत्याशी
  • प्रचार के लिए अपना रहे हैं अनोखी तरकीब
  • कोई तल है समोसा तो कोई काट रहा चारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आते ही बढ़ी हुई चुनावी सरगर्मी को साफ तौर पर महसूस किया जा सकता है। आगामी आम चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। चुनावी रैली, बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार चुनावी प्रचार के लिए प्रत्याशियों की तरफ से अनोखे तरीके आजमाए जा रहे हैं। मतदाताओं से भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए कई प्रत्याशी और नेता जनता के बीच जाकर उन्हें लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच चुनाव प्रचार के कई अतरंगी तरीके देखने को मिल रहे हैं। अतरंगी अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे प्रत्याशियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। वोटरों को लुभाने के लिए कोई समोसा तल रहा है तो कोई लोगों के बीच जाकर चारा काटते दिखाई दे रहा है।

महुआ के फूल बिनते दिखे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लोगों से भावनात्मक रिश्ता बनाने के लिए ऐसे ही तरीके अपनाते दिखें। बीते दिनों हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की वजह से उन्होंने मधयप्रदेश के शहडोल में रात गुजारी थी। जहां उन्होंने ढाबे पर खाना खाया था। अगले दिन जब वह उमरिया की ओर बढ़े तब उन्हें रास्ते में कुछ आदिवासी महिलाएं महुआ के फूल बिनते दिखाई दीं। राहुल गांधी भी गाड़ी से उतर कर महिलाओं के साथ फूल बिनने लगे।

ठेले पर चाउमीन बनाते दिखे राजीव प्रताप

आम जनता के साथ जुड़ने के लिए ऐसे तरकीबों को अपनाने में राहुल गांधी अकेले नहीं हैं। बिहार के दिग्गज भाजपा नेता और सारण लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चुनाव के प्रचार के दौरान वह एक गांव में ठेले पर चाउमीन बनाकर लोगों को खिलाते दिखाई दे रहे हैं।

जानवरों का चारा काट रहे सपा नेता

इसी बीच समाजवादी पार्टी के इटावा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे भी अन्य प्रत्याशियों की तरह जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने आम लोगों के रोजमर्रा के कामों शामिल होकर वोटरों से जुड़ने की कोशिश करते दिखे। इसी प्रयास में सपा नेता चुनाव प्रचार के दौरान, एक गांव में महिलाओं के साथ चारा काटते दिखे। वोट मांगने के लिए जितेंद्र दोहरे सुबह-सुबह गांव में भ्रमण पर निकले थे।

समोसे तलते दिखे माधवराव सिंधिया के बेटे

चुनावी प्रचार-प्रसार में प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके बच्चे भी जोरों शोरों से लगे हुए हैं। बीते दिनों केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता माधवराव सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया लोगों के बीच अपने पिता के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान वह समोसे तलते और भजन गाते दिखाई दिए। महाआर्यमन इन चीजों के जरिए आम आदमी के बीच उनके जैसा दिखने का प्रयास कर रहे थे।

किसानों की मदद कर रहे ओमप्रकाश राजभर

सुर्खियों में बने रहने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर का भी एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह गांव के किसानों के साथ खेतों में गेहूं की फसल काटते दिखाई दिए।

Created On :   9 April 2024 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story