एसआईआर पर विवाद जारी: 'सरकार कर रही संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग', SIR को लेकर सीएम हेमंत सोनेर का केंद्र पर कड़ा प्रहार

- एसाआई को लेकर थम नहीं रहा विवाद
- हेमंत सोरेन ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) वाले मुद्दे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना लगाते हुए कहा कि केंद्र को संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि, बीते कुछ दिनों ने एसआईआर को लेकर विवाद जारी है। INDI गठबंधन इसके खिलाफ कई बार बिहार विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर चुका है। इसके अलावा संसद के बाहर भी प्रोटेस्ट हुए जिनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया था।
केंद्र पर कड़ा प्रहार
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी चर्चा की। जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग केंद्र सरकार कर रही है। INDI गठबंधन की तरफ से भी चुनाव आयोग के इस फैसले पर विरोध किया गया है। हम भी इसका विरोध करते हैं।
संसद का मानसून सत्र: राज्यसभा में नोटिस
आपको बता दें कि, DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) सांसद तिरुचि शिवा ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है।
Monsoon Session of the Parliament | DMK MP Tiruchi Siva has given a Suspension of Business Notice in Rajya Sabha under Rule 267 to discuss the Special Intensive Revision (SIR) of electoral rolls in Bihar. pic.twitter.com/Ved3I3shOA
— ANI (@ANI) August 1, 2025
Created On :   1 Aug 2025 9:26 AM IST