विपक्षी एकजुटता के बीच सीएम नीतीश कुमार को लगा 440 वोल्ट का झटका! खास रहें आर.पी.सी. सिंह ने जदयू छोड़ भाजपा का दामन थामा

विपक्षी एकजुटता के बीच सीएम नीतीश कुमार को लगा 440 वोल्ट का झटका! खास रहें आर.पी.सी. सिंह ने जदयू छोड़ भाजपा का दामन थामा
नीतीश को लगा झटका

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है और विपक्ष को एकजुट करने की बात कही है। वहीं आज ही उद्धव ठाकरे की उस याचिका पर फैसला आया। जिनमें उन्होंने एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों की सदस्यता को रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी। इस बीच नीतीश और ठाकरे की मुलाकात होना, बड़ा ही अहम माना जा रहा है।

सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। आपको बता दें कि, नीतीश कुमार हर विपक्षी दलों से मुलाकात कर रहे हैं और बीजेपी को आगामी चुनाव में पटखनी देने के लिए हर तरह का प्रयास कर रहे हैं। पिछले साल ही नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ राजद और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई थी। तब से वो बीजेपी को हराने की बात कह रहे हैं। इसी को लेकर आज उन्होंने उद्धव ठकारे से मुलाकात की है। हालांकि, मुबंई गए नीतीश को जोरदार झटका लगा है क्योंकि कभी उनके खास रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी. पी सिंह ने जदयू छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

विपक्ष को एकजुट करने में लगे नीतीश

सीएम नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दिया। कुमार ने कहा, हम चाहते हैं कि पूरे देश में अधिक से अधिक पार्टियां एकजुट हो, मिलकर हम सब लड़ेंगे। आज जो केंद्र में हैं वे देश के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं इसलिए देश के हित में हम सब मिलकर लड़ेंगे। अब यह तय होगा कि कब सबकी मीटिंग होगी। बीते दिन सीएम नीतीश कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी। तब उन्होंने कहा था कि, विपक्ष को एकजुट होना ही होगा, तभी हम बीजेपी को रोक सकते हैं।

जदयू छोड़ बीजेपी में आए आर.सी.पी. सिंह

नीतीश कुमार विपक्षी एकता को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इसी बीच कभी उनके खास रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने जेदयू छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता केंद्रीय मंत्री धमेंद्र सिंह प्रधान के मौजूदगी में ली। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से बातचीत में आर.सी. पी. ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। आर.सी. पी. ने कहा नीतीश कुमार कुर्सी से प्यार करने वाले इंसान हैं। उन्हें पल्टीमार कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी।

कुर्सी कुमार हैं नीतीश- आर.सी.पी. सिंह

आर.सी.पी सिंह ने कहा, नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं। उन्हें "C" शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं। सिंह ने पीएम पद को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, नीतीश कुमार को सब पीएम कहते हैं। मैंने भी उन्हें कहा कि आप पीएम थे, पीएम हैं और पीएम रहेंगे। "PM" मतलब पल्टीमार। उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है।

क्या है मामला?

आर.सी.पी सिंह और नीतीश कुमार में पिछले कई महीनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दरअसल, सूत्रों की मानें तो, नीतीश ने जब से भाजपा से बिहार में नाता तोड़ा है तब से सिंह और कुमार में ठनी थी। आर.सी.पी सिंह भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन नहीं तोड़ना चाहते थे लेकिन नीतीश कुमार की ठीक इसकी उलट राय थी। भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद से दोनों नेताओं में खुल कर बयान बाजी होने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार ने आर.पी.सी. को यहां तक कह दिया था कि वो जदयू छोड़ कर जा सकते हैं।

Created On :   11 May 2023 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story