UP Politics: अखिलेश यादव के शासन में कैसी थी शिक्षा व्यवस्था? सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, कहा- स्कूल थे पर..

- अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ
- सपा शासन काल की शिक्षा व्यवस्था पर सीएम का हमला
- हमने 8 साल में 1,36,000 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया- CM
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (6 अगस्त) को बिलारी को विकास योजनाओं की सौगात दी है। साथ ही, पीपली गांव में अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी किया।इस दौरान लोगों को संबोधित कर समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जम कर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि सपा के शासन काल में स्कूल तो थे लेकिन शिक्षक नहीं थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूपी में डबल इंजन वाली बीजेपी सरकार ने बीते आठ सालों में 1,36,000 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया है।
सपा प्रमुख पर निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जम कर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि एक विकास मॉडल छात्रों को आधुनिक शिक्षा, अच्छी शिक्षा के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की बात करता है। दूसरी ओर, विकास का एक और मॉडल था जिसके तहत राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार में स्कूल तो थे लेकिन शिक्षक नहीं थे। उनके कार्यकाल में नकल आम बात थी। अगर उन्हें शिक्षा का मॉडल देखना है, तो उन्हें देखना चाहिए कि हमारे पास अब क्या है। यूपी में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में 1,36,000 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया है। हम लगातार और अधिक स्कूलों के आधुनिकीकरण के लिए काम कर रहे हैं।
योगी ने बांधे तारीफों के पुल
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में 'एक जिला, एक माफिया' था। अराजकता का माहौल था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश के लोगों का पहले से कहीं ज्यादा गर्मजोशी से स्वागत हो रहा है। आज हमारे पास 'एक जिला, एक उत्पाद', 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' है।
Created On :   6 Aug 2025 6:15 PM IST