कांग्रेस यात्रा: राहुल गांधी की एक दिन की यात्रा पर कांग्रेस खर्च कर रही है लाखों रुपये, जानिए भारत जोड़ो यात्रा पर टोटल कितने रु. खर्च हुए?

राहुल गांधी की एक दिन की यात्रा पर कांग्रेस खर्च कर रही है लाखों रुपये, जानिए भारत जोड़ो यात्रा पर टोटल कितने रु. खर्च हुए?
  • वर्ष 2021-22 में कांग्रेस को 541.2 रुपये का चंदा मिला था
  • वर्ष 2021-22 में कांग्रेस को 452 रुपये का चंदा मिला था
  • राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के वित्तीय वर्ष 2022-23 की एनुअल ऑडिट रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 के चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर 40 करोड़ 10 लाख 15 हजार 572 रुपये खर्च किए। जो पिछले वित्तीय वर्ष के खर्च से अधिक है। रिपोर्ट में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी शामिल है। जिसमें पार्टी ने 71.80 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी का एक दिन का खर्च लगभग 50 लाख रुपये तक आया था। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस, 12 सार्वजनिक बैठकें और लगभग 100 से अधिक नुक्कड़ बैठकें की थी।

आय कम-खर्च ज्यादा

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि कांग्रेस का खर्चा पार्टी की इनकम से कम है। वर्ष 2021-22 और 2022-23 के बीच का खर्च 400 से 467 करोड़ हो गया। वहीं, वर्ष 2021-22 की आय 541 करोड़ से घटकर 2022-23 में 452 करोड़ पर आ गई।

जीत के बाद मिला चंदा

साल 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए थे। जिसमें पार्टी को केवल एक राज्य हिमाचल प्रदेश में जीत मिली थी। फिर वर्ष 2023 के शुरुआत में त्रिपुरा,नागालैंड और मेघालय में चुनाव हुए थे। वहां कांग्रेस पार्टी कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाई। मगर इसके बाद वित्तीय वर्ष 2022-23 में पार्टी को 452.30 करोड़ का चंदा मिला जो वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में मिलने वाले चंदे से कम है। बता दें कि वर्ष 2021-22 में कांग्रेस को 541.2 रुपये का चंदा मिला था।

राहुल गांधी के न्याय यात्रा का 21वां दिन

राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इस यात्रा को भारत जोड़ो यात्रा 2.O भी कहा जा रहा है। शनिवार को न्याय जोड़ो यात्रा का 21वां दिन था। इस दौरान वह झारखंड के देवघर जिले में पहुंचे। वहां उन्होंने बाबा वैघनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Created On :   3 Feb 2024 12:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story