लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज बिहार के कटिहार से हुई शुरु

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज बिहार के कटिहार से हुई शुरु
  • सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना
  • दोबारा पश्चिम बंगाल में यात्रा
  • बिहार के पूर्णिया में रैली को किया संबोधित

डिजिटल डेस्क, पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज बिहार के कटिहार से जारी की। आज यात्रा दोबारा पश्चिम बंगाल में होकर गुजरेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बीते दिन मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित किया था। गांधी ने मंगलवार को बिहार में अपनी पहली रैली के जरिये विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को, मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधा ।

आपको बता दें बीते दिन सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बिहार में राहुल गांधी का स्वागत किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से किशनगंज पहुंचे। राहुल ने यहां एक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा। बीजेपी और आरएसएस दोनों पर राहुल गांधी ने हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। हालांकि अपने संबोधन में राहुल गांधी ने हाल ही में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हुए नीतीश कुमार पर कुछ नहीं कहा। आपने 4 मिनट के भाषण में राहुल गांधी ने एक शब्द भी बिहार की नई नीतीश सरकार पर नहीं बोला।

उससे पहले रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विश्राम के बाद पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से फिर से शुरू हुई। यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से 14 जनवरी को आरंभ हुई थी। यह यात्रा असम से बीते बृहस्पतिवार सुबह पश्चिम बंगाल में दाखिल हुई थी और दो दिन के विश्राम के दौरान गांधी नयी दिल्ली लौट गए थे।रविवार 28 जनवरी को सुबह ही राहुल गांधी दिल्ली से वापस पश्चिम बंगाल लौटे थे, और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरु हुई। सिलीगुड़ी में थाना मोड़ से एयर व्यू मोड़ तक राहुल गांधी ने पदयात्रा और जनसभा को संबोधित किया।

25 जनवरी को कांग्रेस की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के बिहार जिले में पहुंची। पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है। यात्रा बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में रूकेगी। कल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 और 27 जनवरी को यात्रा नहीं होगी। 28 जनवरी को यात्रा फिर से फालाकाटा से शुरू होगी, जो जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिले से होकर गुजरेगी।

आपको बता दें इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बीच बात नहीं बन पाई । और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया। हालांकि ममता ने नाराजगी की वजह एक दिन पहले तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा की खबर ना होने का आरोप कांग्रेस पर लगाया।

Created On :   31 Jan 2024 5:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story