उत्तरप्रदेश पॉलिटिक्स: चुनाव आयोग का रिंकू सिंह पर बड़ा एक्शन, क्रिकेटर को स्वीप अभियान से हटाया, हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई थी सगाई

चुनाव आयोग का रिंकू सिंह पर बड़ा एक्शन, क्रिकेटर को स्वीप अभियान से हटाया, हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई थी सगाई
  • चुनाव आयोग का रिंकू सिंह पर बड़ा एक्शन
  • क्रिकेटर को स्वीप अभियान से हटाया
  • हाल ही में सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई थी सगाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, आयोग ने रिंकू सिंह को राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने राजनैतिक तटस्थता के आधार पर रिंकू सिंह को पद से हटाया गया है। मालूम हो कि, हाल ही में क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। इसके बाद वह जल्द ही सपा सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा क्रिकेटर रिंकू सिंह पर कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई में प्रिया सरोज का साइकिल पर बटन दबाने का डांस वायरल हुआ था। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयोग से जुड़ा कोई शख्स किसी दल या उसके नेता से तटस्थता नहीं रख सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा गया है।

राजनीतिक तटस्थता के आधार पर हुई कार्रवाई

यूपी निर्वाचन आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि, उपरोक्त विषय पर भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या-491/SVEEP-1/State Icon/2023, दिनांक 28.07.2025 के माध्यम से आयोग ने रिंकू सिंह, अन्तर्राष्ट्रीय किकेटर नामित राज्य स्तरीय स्वीप आइकॉन को आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार राजनीतिक तटस्थता के आधार पर हटाये जाने के प्रस्ताव पर मंजूरी देते हुए निम्न निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े -संविधान में सामाजिक न्याय और भाईचारे की विचारधारा, इसकी रक्षा जरूरी शक्ति सिंह गोहिल

रिंकू से संबंधित सभी सामग्री हटाने के जारी निर्देश

आयोग की तरफ से कहा गया कि, "आयोग ने रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य के स्वीप स्टेट आइकॉन के पद से हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि रिंकू सिंह को दर्शाने वाली सभी प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, वीडियो, मीडिया आदि तत्काल प्रभाव से हटा दी जाएंगी।" साथ ही यह भी कहा गया कि, आयोग के उपरोक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराते हुए रिंकू सिंह को अपने स्तर से अवगत कराने का कष्ट करें।

Created On :   3 Aug 2025 1:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story