लोकसभा चुनाव 2024: चांदनी चौक सहित दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने तेज की अपनी दावेदारी, जानें कौन-कौन से नेता बनें हुए हैं रेस में

चांदनी चौक सहित दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने तेज की अपनी दावेदारी, जानें कौन-कौन से नेता बनें हुए हैं रेस में
  • दिल्ली की चांदनी चौक सीट से अलका लांबा ने बनी हुई हैं रेस में
  • मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
  • दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस नेताओं के बीच उम्मीदवारी के लिए कशमकश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अब बाकी की तीन सीटों पर कांग्रेस जल्द अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। हाल ही में दोनों पार्टियों ने दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया था। सीट शेयरिंग में आम आदमी पार्टी को दिल्ली की चार सीटें मिली। जिस पर आज 'आप' ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। वहीं, कांग्रेस की ओर से अभी दिल्ली की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस को दिल्ली में चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली की सीट मिली है। जिस पर अब कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों को लेकर अटकलें तेज हो गई है। इन सभी सीटों पर कांग्रेस के कई नेता रेस में बने हुए हैं।

चांदनी चौक

कांग्रेस को दिल्ली में गठबंधन की ओर से चांदनी चौक सीट मिला है। इस सीट पर कांग्रेस नेता अलका लांबा और जेपी अग्रवाल रेस में बने हुए हैं। अलका लांबा कांग्रेस की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। वहीं, जेपी अग्रवाल इस सीट से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में इन दोनों नेताओं की दांवेदारी इस सीट पर मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं, इस सीट से दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी भी रेस में बने हुए हैं। इस सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में अरविंदर सिंह लवली ने हाथ आजमाया था। हालांकि, उन्हें इस दौरान हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस सीट से एक बार फिर उनकी दावेदारी अन्य नेताओं के मुकाबले ज्यादा है। लवली इस वक्त दिल्ली के पीपीसी अध्यक्ष भी है। कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली केजरीवाल से पहले वाली सरकार यानी शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज को मौका मिल सकता है। उदित राज इस सीट से 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से सांसद चुने गए थे। लेकिन, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। ऐसे में कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में उदित राज को उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन वह चुनाव हार गए।

AAP ने इन प्रत्याशियों को दिया मौका

गौरतलब है कि मार्च के पहले सप्ताह में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक होगी। इस दौरान दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। बता दें कि, मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को पार्टी ने टिकट दिया है।

Created On :   27 Feb 2024 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story