Bihar Politics: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर साधा निशाना , नीतीश कुमार को साजिश कर के पद से हटाने की चल रही तैयारी

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने BJP पर साधा निशाना , नीतीश कुमार को साजिश कर के पद से हटाने की चल रही तैयारी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है तब से राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC) के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि NDA (नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस) सरकार वोट चोरी करके बनाई गई थी और अब सीएम नीतीश कुमार को साजिश कर के पद से हटाने की तैयारी चल रही है। राजेश राम ने कहा भाजपा ने नीतीश कुमार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया है।

भाजपा के राजनीतिक घटनाक्रम से आश्चर्य नहीं- कांग्रेस

राजेश राम ने कहा, ''बिहार में हाल के राजनीतिक घटनाक्रम से कांग्रेस को कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। इस बात का अंदेशा पहले से ही था, चुनाव के दौरान भी हम लोगों ने बिहार की जनता को आगाह किया था कि बीजेपी नीतीश जी को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी! परिणाम आज सबके सामने है।''

BJP ने नीतीश को ‘डिजिटल अरेस्ट’ लिया- विपक्षी दल

उन्होंने आगे कहा, ''मौजूदा सरकार वोट चोरी की बदौलत बनी थी और नीतीश कुमार जी को हटाने की साजिश लंबे समय से पर्दे के पीछे रची जा रही थी। आज स्थिति यह है कि BJP ने नीतीश कुमार को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया है। जो नेता कभी समाजवादी विचारधारा की लड़ाई लड़ते थे, आज वही उस विचारधारा को आरएसएस के एजेंडे के हवाले कर चुके हैं।''

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

नीतीश कुमार ने पांच मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नीतीश के इस निर्णय को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहोल देखा गया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में उतर आए हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल होकर आधिकारिक तौर पर सक्रिय राजनीति में एंट्री कर ली है। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां भाजपा पर नीतीश कुमार के सीएम पद से हटाने की साजिश करने का आरोप लगा रही हैं।

Created On :   10 March 2026 11:57 PM IST

Tags

Next Story