लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट, आंध्रप्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट, आंध्रप्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची
  • आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
  • झारखंड की गोड्डा सीट पर किया बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिये कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। झारखंड की दो सीटें गोड्डा और रांची से कांग्रेस ने प्रदीप यादव और यशस्विनी सहाय को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि गोड्डा सीट से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने दीपिका पांडे सिंह का नाम फाइनल किया था। लेकिन अब उनकी जगह पार्टी ने प्रदीप यादव को टिकट दिया है।

बात करें बीजेपी की तो झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर निशिकांत दुबे को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पार्टी ने संजय सेठ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आंध्रप्रदेश की 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

झारखंड की दो सीटों के अलावा कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश की 9 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्य की श्रीकाकुलम सीट से पेदादा परमेशवर राव, विजयनगरम से बोब्बिली श्रीनु, अमलापुरम (एससी) से जंगा गौथम, मछलीपट्टन से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वल्लुरु भार्गव, ओंगोल सीट से एडा सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जंगीति लक्ष्मी नरसिम्हा यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जला और हिन्दुपुर से समद शाहीन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि आंध्रप्रदेश में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं जबकि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस ने राज्य की 6 लोकसभा सीटों और 12 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बता दें कि आंध्रप्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे।

वहीं बात करें लोकसभा चुनाव की तो 7 चरणों में होने वाले इस महामुकाबले का पहला चरण 19 अप्रैल हो चुका है। जिसमें देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव के परिणाम 4 जून को घोषित किये जाएंगे।

Created On :   21 April 2024 4:39 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story