लोकसभा चुनाव 2024: जल्द कांग्रेस की पहली लिस्ट होगी जारी, राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड से लड़ सकते हैं चुनाव

जल्द कांग्रेस की पहली लिस्ट होगी जारी, राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड से लड़ सकते हैं चुनाव
  • राहुल गांधी की वायनाड से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं राहुल गांधी
  • कांग्रेस जल्द जारी करेगी पहली लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। इस बीच जानकारी मिली है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम पहली लिस्ट में जारी होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से चुनाव लड़ेंगे।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवारको कंग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्‍यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। सीईसी की बैठक में कई उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।

रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव!

एनडीटीवी रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, राहुल गांधी पिछले चुनाव की तरह ही अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वाम दलों की ओर से केरल के वायनाड सीट के लिए उम्मीवार की घोषणा हो चुकी है। पिछले बार राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे और वायनाड सीट से वह चुनाव जीत गए थे।

पिछले चुनाव में पार्टी ने उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट जीती थी। इस दौरान केवल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट से चुनाव जीती थीं। इसी के साथ वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से एक मात्र सांसद भी रही थीं। इस बार के चुनाव से ठीक पहले वह राजस्थान से राज्यसभा का चुनाव लड़ीं और निर्दलीय चुनाव जीतीं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में अमेठी शामिल

बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अमेठी से बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को फिर से मौका मिला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 50 से ज्यादा मतों से हराया था। बीजेपी की ओर से अभी रायबरेली सीट को लेकर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से मनोज पांडे चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर भी अभी आधिकारिक फैसला होना बाकी है।

Created On :   7 March 2024 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story