शीतकालीन सत्र: दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
ये पूरा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिक्षकों से कथित तौर पर आवारा कुत्तों की गणना कराए जाने से जुड़ा है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली भाजपा विधायकों ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा केजरीवाल और AAP गैंग ने झूठ बोला, उन्होंने दावा किया कि हमने कुत्तों को लेकर कोई ऑर्डर पास किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। आज हमने विधानसभा में मांग की कि वे इसके लिए माफी मांगें। हम मांग करते हैं कि वे दिल्ली से, अध्यापकों से और पूरे देश से माफी मांगें।

आपक बता दें इससे पहले केजरीवाल द्वारा दिल्ली टीचर्स को लेकर लगातार भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आप संयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा केजरीवाल के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई करेगी। शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा दिल्ली सरकार ये सख्त निर्णय शिक्षा व्यवस्था को लेकर फैलाए जा रहे कथित झूठे प्रचार और गलत सूचनाओं को रोकने के मकसद से लिया है। रेखा सरकार का आरोप है कि आप चीफ के प्रयास शिक्षकों के मनोबल को कमजोर करने और दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर जानबूझकर अविश्वास पैदा करने का एक गंभीर और सुनियोजित प्रयास है। दिल्ली के साथ इस प्रकार का छल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झूठ की राजनीति पर ज़ीरो टॉलरेंस है। आपको बता दें ये पूरा मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिक्षकों से कथित तौर पर आवारा कुत्तों की गणना कराए जाने से जुड़ा है। बीजेपी ने केजरीवाल के आरोपों से इन्कार किया है।

Created On :   6 Jan 2026 11:52 AM IST

Tags

Next Story