महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर सियासी घमासान: MNS कार्यकर्ताओं की मारपीट मामले पर CM फडणवीस ने राज ठाकरे को लगाई फटकार, कहा - 'कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम...'

MNS कार्यकर्ताओं की मारपीट मामले पर CM फडणवीस ने राज ठाकरे को लगाई फटकार, कहा - कोई गुंडागर्दी करेगा तो हम...
  • महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर सियासत तेज
  • MNS कार्यकर्ताओं की मारपीट पर विवाद
  • सीएम फडणवीस ने राज ठाकरे को लगाई लताड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के चीफ राज ठाकरे को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि ठाकरे को लगता है की वही मराठी हैं। भाई हम भी मराठी हैं। हमें 51 फीसदी वोट मिले हैं। जनता हमारे साथ है, मराठी हमारे साथ है।

देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे को लगाई

इस दौरान सीएम फडणवीस ने मराठी नहीं बोलने पर एमएनएस कार्यकर्ताओं द्वारा दुकानदार की पिटाई के मामले पर भी राज ठाकरे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा पर गर्व करना गलत नहीं है लेकिन अगर कोई भाषा को लेकर गुंडागर्दी करेगा तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

फडणवीस ने कहा, "अगर कोई भाषा के आधार पर लोगों के साथ मारपीट करता है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने घटना पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है और अगर भविष्य में कोई इस तरह का भाषा विवाद पैदा करता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

अन्य भाषा के साथ अन्य करना गलत - सीएम फडणवीस

उन्होंने कहा, "हमें अपनी मराठी पर गर्व है, लेकिन भारत की किसी भी भाषा के साथ इस तरह से अन्याय नहीं किया जा सकता है। कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि ये लोग अंग्रेजी को अपना लेते हैं और हिंदी को लेकर विवाद पैदा करते हैं, ये कैसी सोच है और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।"

मालूम हो कि 28 जून को मुंबई के मीरा रोड पर स्थित जोधपुर स्वीट्स के मालिक के साथ मराठी बोलने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सात एमएनएस कार्यकर्ताओं को बुलाया और नोटिस देने के बाद आरोपियों को जाने दिया। वहीं, काशिमीरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मनसे के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा, धमकी और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

Created On :   4 July 2025 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story