बिहार सियासत: फ्लोर टेस्ट कल, CM नीतीश ने JDU विधायकों से की मुलाकात, बीजेपी विधायक पटना के लिए रवाना, तेजस्वी के आवास पर लगा है RJD नेताओं का जमावड़ा

फ्लोर टेस्ट कल, CM नीतीश ने JDU विधायकों से की मुलाकात, बीजेपी विधायक पटना के लिए रवाना, तेजस्वी के आवास पर लगा है RJD नेताओं का जमावड़ा
  • बिहार में बयानबाजी का दौर जारी
  • कल बिहार विधानसभा में होगा फ्लोर टेस्ट
  • नीतीश कुमार ने अपने विधायकों से की मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होने वाला है। ऐसे में प्रदेश की सियासत में गहमागहमी तेज है। साथ ही, लगातार राज्य के कई नेताओं अलग-अलग तरह के दावे कर रहे हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर आरजेडी विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ है। इधर, नीतीश कुमार भी रविवार शाम को अपने विधायकों के साथ एक बैठक की। इधर, बीजेपी के सभी विधायक बोधगया से पटना की ओर से रवाना हो गए हैं। इस बीच विधानसभा सभा में फ्लोर टेस्ट से पहले रामविलास लोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, "खेला तो हो गया। अब कोई खेला नहीं है। ये बयान भ्रमित करने के लिए दिए जा रहे हैं। जिन लोगों ने अपने विधायकों को बंद करके रखा है, खाना पीना दे रहे हैं, मोबाईल तक बंद कर दिए हैं, वो लोग डर रहे हैं और वही कह रहे हैं कि खेला होगा।"

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "वे(आरजेडी) लोग डरे हुए हैं। वे भयभीत हैं कि हमारे विधायक खूंटा उखाड़ कर भाग जाएंगे क्योंकि वो वंशवादी और भ्रष्टाचारी जमात में रहना नहीं चाहते और वो ऊब चुके हैं। इस मानसिकता के लोगों द्वारा विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह बांधकर रखने का ये प्रयास लोकतंत्र को कमजोर करता है। विधायक पर विश्वास करना चाहिए और उसके मान-सम्मान बढ़ाना चाहिए।"

बिहार में बयानबाजी का दौर जारी

इधर, फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेता विजय सिंह ने कहा, "RJD के विधायक क्या किसी कार्यकर्ता को भी कोई नहीं खरीद सकता है। RJD का कोई भी विधायक बिकने वाला नहीं है। हर चीज के लिए RJD तैयार है। हम लोग किसी से संपर्क में नहीं हैं। हम लोग 115 विधायक एक साथ हैं। अगर नीतीश कुमार की अंतर आत्मा जगती है तो नीतीश कुमार के विधायकों की भी अंतर आत्मा जागनी चाहिए।"

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "NDA के सारे लोग एकजुट हैं और तेजस्वी जी को कल पता चलेगा। वो अपना घर देखें, अपना घर बचाएं। कल NDA बहुमत हासिल करेगी।"

कल होना है फ्लोर टेस्ट

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और भाजपा विधायक के साथ गया के महाबोधि रिसॉर्ट से राजधानी पटना रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार का फ्लोर टेस्ट कल 12 फरवरी को विधानसभा में होगा। नीतीश कुमार रविवार शाम शक्ति परीक्षण से पहले पार्टी विधायकों की बैठक के लिए पार्टी नेता और राज्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे। इधर, कांग्रेस के भी विधायक हैदराबाद से पटना पहुंच चुके हैं।

RLJD प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, "उनको(तेजस्वी यादव) अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है। इसीलिए कैद करके रखा है। उनके यहां खेला होने वाला है। हम JDU के साथ गठबंधन में हैं और रहेंगे।"

Created On :   11 Feb 2024 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story