विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की पानीपत सिटी विधानसभा चुनाव पर प्रवासियों को असर, बीजेपी ने प्रमोद कुमार विज को चुनावी मैदान में उतारा

डिजिटल डेस्क, पानीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पानीपत सीटी अहम विधानसभा सीट है, पानीपत सीटी एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 68 वर्षीय प्रमोद कुमार विज को पानीपत सिटी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। प्रमोद कुमार विज पृथ्वी राज विज के बेटे है।
औद्योगिक क्षेत्र पानीपत
पानीपत विश्व विख्यात औद्योगिक इलाका है। यहां पर देश के प्रत्येक स्टेट का इंजीनियर, टेक्सटाइल डिजाइनर, निटिंग मशीन मास्टर, सुपरवाइजर व श्रमिक यहां पर काम करता है। प्रवासी वोटर्स यहां की राजनीति को बहुत प्रभावित करते है। प
प्रमोद पर बीजेपी का फिर भरोसा
2019 के विधानसभा सीट में बीजेपी के प्रमोद विज ने जीत दर्ज कर कांग्रेस के संजय आग्रवाल को हराया था। इस बार पानीपत सीटी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।
2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के रोहिता रेवड़ी और 2009 में आईएनसी के बलबीर पाल शाह की जीत हुई थी।
पानीपत में बाहरी वोट बाहरी नेता
औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते यहां हर राज्य के श्रमिक व कर्मचारी मिल जाएंगे। लेकिन बिहार झारखंड और राजस्थान के लोग यहां प्रवासी के तौर पर अधिक है। इसी के चलते राजनैतिक दलों ने चुनावी रणनीति के तहत अपने अपने बिहार राजस्थान और झारखंड नेताओं को यहां तवज्जो दी है। कांग्रेस ने कन्हैया कुमार, सचिन पायलट व अशोक गहलोत की ड्यूटी लगाई है।
Created On :   20 Sept 2024 5:52 PM IST





