हिमाचल प्रदेश सियासत: क्या हिमाचल में टल गया खतरा? प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM सुक्खू और प्रतिज्ञा सिंह ने बताया आगे का प्लान

क्या हिमाचल में टल गया खतरा? प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CM सुक्खू और प्रतिज्ञा सिंह ने बताया आगे का प्लान
  • हिमाचल में सब कुछ ठीक- डीके शिवकुमार
  • राज्यसभा चुनाव में मिली हार का दुख- प्रतिज्ञा सिंह
  • मिलकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव- CM सुक्खू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट टल गया है। इस बात का दावा हिमाचल कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है। गुरुवार को हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक साथ नजर आए। दोनों नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कहा कि वे दोनों मिलकर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को हिमाचल में जीत दिलाएंगे। इस दौरान 6 सदस्यों की समन्वय समिति भी बनाने का भी ऐलान किया गया।

सब कुछ ठीक- डीके शिवकुमार

शिमला में पार्टी अलाकमान की ओर से भेजे गए कांग्रेस के सकंटमोचक डीके शिवकुमार ने कहा कि सब कुछ ठीक है। सारे मतभेद खत्म हो गए हैं। हम सरकार और पार्टी संगठन में समन्वय समिति बना रहे हैं। जिसका ऐलान दिल्ली से होगा।

इधर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीटें खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। 6 मेंबर की कॉर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। कॉर्डिनेशन कमेटी में मुख्यमंत्री, पीसीसी प्रेसिडेंट, उप मुख्यमंत्री और अन्य सदस्य रहेंगे।

हिमाचल की सरकार नहीं गिरेगी- CM सुक्खू

इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद जो हुआ उसके बाद अटकलें लगने लगी की हिमाचल प्रदेश की सरकार गिरने वाली है। मेरे पास मेरे ही इस्तीफे की खबर आ गई, यह एक षडयंत्र के तहत खबर चल रही थी ताकि वोटिंग के समय हमारी संख्या कम हो जाए। मैं पूछता हूं भाजपा किस बहुमत की बात कर रही है? मार्शल के साथ 15 विधायकों ने दुर्व्यवहार किया जिसके लिए उन्हें निष्कासित किया गया। 9 विधायक जो थे उन्हें तो किसी ने निष्कासित नहीं किया था, तो वे अंदर क्यों नहीं आए थे। हमने ईमानदारी से सरकार चलाई है। हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार निश्चित तौर पर चलेगी।

जब पूछा गया कि क्या सीएम सुक्खू 5 साल तक सीएम रहेंगे तो कांग्रेस पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार कहा कि वहां कांग्रेस सरकार है और सुक्खू सीएम हैं। सभी विधायक 5 साल तक कांग्रेस सरकार चाहते हैं। यहां कोई ऑपरेशन लोटस नहीं है।

राज्यसभा चुनाव में हार से दुखी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारी अगली चुनौती है। राज्यसभा में मिली हार पर हमें दुख है। पार्टी पहले भी मजबूत थी और आज भी मजबूत है। हिमाचल की चारों लोकसभा सीट जीतेंगे। हम तालमेल चाहते हैं। समन्वय समिति में वरिष्ठ लोग होंगे।

बीजेपी पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी किस बहुमत की बात कर रही है। उसने षड्यंत्र के तहत मेरे इस्तीफे की झूठी खबर को फैलाया। बागी विधायक हिमाचल की जनता का सामना नहीं कर पाएंगे। हम पांच साल सरकार चलाएंगे।

बीजेपी का दावा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से 15 विधायकों के निलंबन पर हिमाचल प्रदेश के एलओपी जयराम ठाकुर कहते हैं कि पूरे देश ने 'देवभूमि' हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाओं को देखा है। अगर कांग्रेस के पास बहुमत था तो डिवीजन बोर्ड क्यों नहीं बनाया गया जो हमने मांगा था।" विधानसभा में वित्तीय विधेयक पर मतदान के लिए दिया गया? सदन क्यों स्थगित किया गया? यदि कांग्रेस के पास बहुमत था तो भाजपा के 15 विधायकों को निलंबित क्यों किया गया?

Created On :   29 Feb 2024 1:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story