बीजेपी सरकार पर साधा निशाना: '10 साल जांच चलेगी तो केजरीवाल को 10 साल तक जेल में रखोगे?' गुजरात से सुनीता केजरीवाल का सवाल

10 साल जांच चलेगी तो केजरीवाल को 10 साल तक जेल में रखोगे? गुजरात से सुनीता केजरीवाल का सवाल
  • बीजेपी पर सुनीता केजरीवाल ने साधा निशाना
  • गुजरात पहुंचीं सुनीता केजरीवाल ने किए कई सारे सवाल
  • इन लोगों ने सरासर गुंडागर्दी मचा रखी है- केजरीवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इधर, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को गुजरात के बोटाद में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत कांग्रेस के भी कई नेता दिखाई दिए।

सुनीता केजरीवाल ने साधा निशाना

रोड शो के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे पति अरविंद केजरीवाल को इन्होंने (भाजपा) पिछले 40 दिनों से जेल में जबरदस्ती डाल रखा है। किसी भी कोर्ट ने उन्हें दोषी नहीं ठहराया है फिर भी उन्हें जेल में डाल दिया गया है। कह रहे हैं कि जांच चल रही है। अगर 10 साल जांच चलेगी तो क्या उन्हें (अरविंद केजरीवाल) 10 साल तक जेल में रखा जाएगा? पहले कोई भी आदमी तब जेल में जाता था जब अदालत उसे दोषी साबित करती थी। अब वे (भाजपा) नया सिस्टम लाए हैं। इन लोगों ने सरासर गुंडागर्दी मचा रखी है। केजरीवाल बहुत पढ़े-लिखे, ईमानदार और सच्चे देशभक्त हैं।"

केजरीवाल शेर हैं- सुनीता केजरीवाल

भरूच जनसभा को में सुनीता ने आगे कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने नौकरी छोड़ दी। मुझसे पूछा कि उन्हें समाज सेवा करनी है। कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने कई बार अनशन भी किया। शुगर की बीमारी है। जेल में उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही। ऐसे में उनकी किडनी लीवर खराब हो जाएगी। तीन बार दिल्ली ने उन्हें सीएम बनाया। आपने (गुजरात) 5 विधायक दिए। उनकी आवाज आप तक ना पहुंचे इसलिए जेल में डाला दिया, लेकिन वो शेर हैं।'

Created On :   2 May 2024 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story