Opposition Protest: SIR को लेकर संसद के बाहर INDI गठबंधन का प्रदर्शन, हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ लगाए जोरदार नारे

SIR को लेकर संसद के बाहर INDI गठबंधन का प्रदर्शन, हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ लगाए जोरदार नारे
  • एसआईआर को लेकर विवाद जारी
  • संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
  • 'INDIA' ने सरकार को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार (29 जुलाई) को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बहस का दूसरा दिन है। इस बीच INDI गठबंधन ने संसद के बाहर एक बार फिर SIR (विशेष गहन समीक्षा) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेताओं ने अपने-अपने हाथों में बैनर लिए खूब नारे लगाए। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस प्रोटेस्ट की एक वीडियो भी शेयर की है। आपको बता दें कि, जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है, विपक्ष आए दिन एसआईआर को लेकर सरकार को घेरने में लगा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इन प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुके हैं।

कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

कांग्रेस ने इस प्रदर्शन का वीडियो शेयर कर लिखा कि SIR के खिलाफ ये संघर्ष नहीं रुकेगा। भारतीय जनता पार्टी को लोकतंत्र की हत्या नहीं करने देंगे INDIA गठबंधन के सांसदों का SIR के नाम पर हो रही वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन।

SIR पर जेडीयू का क्या कहना?

JDU सांसद संजय कुमार झा ने SIR मुद्दे पर कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है, SIR पहली बार नहीं हो रहा, 2003 में भी हुआ था। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि कितने लोगों की मृत्यु हुई, कितने लोग स्थायी रूप से स्थानांतरित हुए, कितने लोगों के एक से ज़्यादा जगह वोट हैं, इसके लिए एक महीने का समय दिया गया था। अगर आपको कोई आपत्ति है तो जाकर बताएं। पहले ये(विपक्ष) EVM पर सवाल उठाते थे। बिहार के लोगों को याद है जब EVM नहीं थी तब बूथ कैप्चरिंग कैसे होती थी।

Created On :   29 July 2025 1:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story