ओपिनियन पोल: यूपी में इंडिया गठबंधन का होगा बूरा हाल! सर्वे में शामिल 1.6 लाख लोगों ने रखी अपनी राय

यूपी में इंडिया गठबंधन का होगा बूरा हाल! सर्वे में शामिल 1.6 लाख लोगों ने रखी अपनी राय
  • यूपी में कांग्रेस का हो सकता है सफाया- सर्वे
  • सपा को मिल सकती मात्र दो सीटें- सर्वे
  • बसपा को केवल एक सीट से करना होगा संतोष- सर्वे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी दलों की नजर देश की सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर है। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी होता है। इस बीच एक सर्वे ने हर किसी को चौंका दिया है। जिसमें उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सामने कोई भी पार्टी आमने-सामने टिकती नहीं दिखाई दे रही है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स की सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का पूरी से तरह से सफाया होने वाला है। वहीं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) को आगामी लोकसभा चुनाव में महज दो सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में दस सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को केवल एक सीट मिलती दिखाई दे रही है। बता दें कि, इस सर्वे में 1.6 लाख लोगों की राय ली गई है।

सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 70 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को दो-दो सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे में बसपा को केवल मिल रही है। वहीं, कांग्रेस का यूपी में सफाया होता दिखाई दे रहा है।

सभी क्षेत्र में बीजेपी का दबदबा

पूर्वांचल में बीजेपी को चार और समाजवादी पार्टी को एक सीट आजमगढ़ में मिलती हुई दिखाई दे रही है। अवध और बुंदेलखंड की सभी सीटों पर बीजेपी के जीतने के अनुमान है। वहीं, रूहेलखंड की सभी 11 सीटों पर भी बीजेपी जीत हासिल कर सकती है। इसके अलावा मध्य उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी एक सीट पर हासिल करती नजर आ रही है।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, इस चुनाव में बसपा और सपा ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। जिसमें बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर जीत मिली थीं। इस दौरान कांग्रेस को केवल एक सीट रायबरेली से संतोष करना पड़ा था।

इस बार के चुनाव में यूपी विधानसभा की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करके आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आगामी चुनाव में गठबंधन की ओर से कांग्रेस यूपी की 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। हालांकि, ताजा सर्वे में इंडिया गठबंधन की हालत खराब होती दिखाई दे रही है। साथ ही, दोनों पार्टियों के गठबंधन से भी यूपी में कोई फायदा होता नजर नहीं आ रहा है।

Created On :   27 Feb 2024 6:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story