बिहार विधानसभा चुनाव 2025: JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें लिस्ट

JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बुधवार (15 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस कैंडिडेट लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने 57 प्रत्याशियों के चेहरे पर मुहर लगाई है। आपको बता दें कि, लिस्ट में एक भी मुस्लिम नाम शामिल नहीं है। वहीं, नेबरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार और कुशेश्वरस्थान से अमन भूषण हजारी का टिकट काट दिया गया है। चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

किसको कहां से मिला मौका?

आलमनगर से नरेन्द्र नारायण यादव, बिहारीगंज से निरंजन कुमार मेहता, और सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव को उम्मीदवार बनाया गया है। अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में मधेपुरा से कविता साहा, सोनबरसा से रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर साह, और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक कुमार शामिल हैं। पार्टी ने बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल, बहादुरपुर से मदन सहनी, और गायघाट से कोमल सिंह पर भरोसा जताया है। मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार, कांटी से ई० अजीत कुमार, और कुचायकोट से अमरेन्द्र कुमार पांडेय को टिकट दिया गया है।

भोरे से सुनील कुमार, हथुआ से रामसेवक सिंह, बरौली से मंजीत सिंह, जीरादेई से भीम कुशवाहा, और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह को मौका मिला है। बड़हरिया से इन्द्रदेव पटेल, महाराजगंज से हेम नारायण साह, एकमा से धुमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, और परसा से छोटे लाल राय को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वैशाली से सिद्धार्थ पटेल, राजापाकार से महेंद्र राम, महनार से उमेश सिंह कुशवाहा, कल्याणपुर से महेश्वर हजारी, और वारिसनगर से डॉ० मांजरीक मुणाल को टिकट मिला है।

इसके अलावा, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी, मोरवा से विद्यासागर सिंह निषाद, सराय रंजन से विजय कुमार चौधरी, विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा, और हसनपुर से राज कुमार राय मैदान में उतरेंगे। चेरिया बरियारपुर से अभिषेक कुमार, मटिहानी से राजकुमार सिंह, अलौली से रामानन्द मंडल, शेखपुरा से रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा से डॉ० कुमार पुष्पंजय, और अस्थावां से जितेन्द्र कुमार को टिकट दिया गया है।

राजगीर से कौशल किशोर, इसलामपुर से रूहेल रंजन, हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, नालंदा से श्रवण कुमार, और हरनौत से हरिनारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची के अंतिम हिस्से में मोकामा से अनंत सिंह, फुलवारी से श्याम रजक, मसौढ़ी से अरुण मांझी, संदेश से राधा चरण साह, जगदीशपुर से भगवान सिंह कुशवाहा, डुमरांव से राहुल सिंह, और राजपुर से संतोष कुमार निराला को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Created On :   15 Oct 2025 12:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story