गहलोत सरकार के खिलाफ जेपी नड्डा रविवार को करेंगे 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान का शुभारंभ

गहलोत सरकार के खिलाफ जेपी नड्डा रविवार को करेंगे नहीं सहेगा राजस्थान अभियान का शुभारंभ
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ रविवार को राज्यव्यापी अभियान 'नहीं सहेगा राजस्थान' का शुभारंभ करने जा रहे हैं। भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ यह अभियान प्रदेश की सभी विधानसभाओं में चलाएगी। पार्टी की योजना इस अभियान को एक अगस्त तक चलाने की है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ रविवार को राज्यव्यापी अभियान 'नहीं सहेगा राजस्थान' का शुभारंभ करने जा रहे हैं। भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ यह अभियान प्रदेश की सभी विधानसभाओं में चलाएगी। पार्टी की योजना इस अभियान को एक अगस्त तक चलाने की है।

रविवार को राजस्थान दौरे के दौरान नड्डा जयपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे और साथ ही प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों, भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों और विधायकों के साथ बैठक कर विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा भी करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे को लेकर बयान जारी कर बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 16 जुलाई, रविवार को जयपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान एक अगस्त तक चलेगा और प्रदेश के सभी विधान सभाओं में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नड्डा रविवार को दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर एक बजे वे जयपुर के चंदनवन में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजस्थान भाजपा के राज्यव्यापी अभियान ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान आंदोलन से जुड़े ऑडियो, वीडियो और पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाला यह आंदोलन जयपुर से शुरू होकर हर विधानसभा स्तर तक आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन एक अगस्त तक चलेगा।

नड्डा इस अवसर पर आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर बाद 3 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदनवन में ही प्रदेश भाजपा पदाधिकारयों तथा भाजपा के सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सवा चार बजे नड्डा इसी स्थान पर भाजपा विधायक दल एवं संभाग बैठक भी करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   15 July 2023 9:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story