लोकसभा चुनाव 2024: राज्यवार जानिए कितने चरणों में होगी वोटिंग?

राज्यवार जानिए कितने चरणों में होगी वोटिंग?
  • ईसी की विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • ईसी ने तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा
  • वोटों की गिनती 4 जून को होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि देशभर में आम चुनाव सात चरणों में संपन्न होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी को संबोधित किया। चुनावी तारीखों की घोषणा होते ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। पीसी में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू मौजूद रहें। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। नतीजे 4 जून को आएंगे। इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। चुनाव में 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार के मतदान करेंगे।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सीईसी ने पीसी में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान किया। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने तीन चरणों में कार्यक्रम की घोषणा की। इनमें विधानसभा उपचुनाव, 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव और आम चुनाव शामिल रहें। सबसे पहले 26 विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों के बारे में जानकारी दी, इनमें बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु राज्यों की विधानसभा सीट शामिल है। इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया राज्यों में होने वाले लोकसभा चुनावी चरण के दौरान ही होगी।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट

पहला चरण: 8 सीट

दूसरा चरण: 8 सीट

तीसरा चरण: 10 सीट

चौथा चरण: 13 सीट

पांचवां चरण: 14 सीट

छठा चरण: 14 सीट

सातवां चरण: 13 सीट

बिहार की 40 लोकसभा सीट

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा। बिहार में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा।

मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीट

मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में आम चुनाव संपन्न होंगे।

19 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीट

26 अप्रैल को दूसरे चरण में 7 सीटें,

7 मई को तीसरे चरण में 8 सीट

13 मई को चौथे चरण में 8 सीट

उत्‍तराखंड की पांच लोकसभा सीट

उत्‍तराखंड की पांचों लाोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव सम्पन्न होगा। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल के दिन मतदान होगा।

जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीट

जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को वोटिंग होगी।

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव संपन्न होगा। यहां की चार सीटों पर एक जून को वोटिंग होगी।

हरियाणा में 10 लोकसभा सीट

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी। हरियाणा की सभी सीटों पर छठें चरण में 25 मई को वोटिंग होगी।

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीट

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में वोटिंग होगी।

पहला चरण- 19 अप्रैल को 5 लोकसभा सीट पर मतदान होगा

दूसरा चरण - 26 अप्रैल को 8 लोकसभा सीट पर मतदान होगा

तीसरा चरण- 07 मई को 11 लोकसभा सीट पर मतदान होगा

चौथा चरण-13 मई को 11 लोकसभा सीट पर मतदान होगा

पांचवा चरण- 20 मई को 13 लोकसभा सीट पर मतदान होगा

झारखंड में 14 लोकसभा सीट

पिछले लोकसभा चुनाव की तरह झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर इस बार भी चार चरणों में मतदान होगा। झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा। यहां वोटिंग 13, 20, 25 मई और एक जून को होगी।

पंजाब में 13 लोकसभा सीट

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर एक चरण में वोटिंग होगी। पंजाब की सभी लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीट

तेलंगाना की सभी 17 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। यहां चौथे चरण के दौरान 13 मई को वोटिंग होगी।

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीट

आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर एक साथ एक ही चरण में चुनाव संपन्न होगा। यहां 13 मई को विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर तीन चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण यानी 19 अप्रैल को एक सीट पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को 3 और 7 मई को शेष 7 सीटों पर मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीट

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। यहां हर चरण में वोटिंग होगी।

पहला चरण 19 अप्रैल- 3 लोकसभा सीट

दूसरा चरण 26 अप्रैल- 3 लोकसभा सीट

तीसरा चरण 7 मई- 4 लोकसभा सीट

चौथा चरण 13 मई- 8 लोकसभा सीट

पांचवा चरण 20 मई -7 लोकसभा सीट

छठवां चरण 25 मई- 8 लोकसभा सीट

सातवां चरण 1 जून- 9 लोकसभा सीट

Created On :   16 March 2024 11:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story