11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग, आज योग की थीम वन वर्ल्ड, वन हेल्थ

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने किया योग, आज योग की थीम  वन वर्ल्ड, वन हेल्थ
  • फिट इंडिया योगाथॉन के माध्यम से खेल मंत्रालय ने योग दिवस मनाया
  • हमारे दैनिक जीवन में योग की आवश्यकता है-मेघवाल
  • हरियाणा सीएम ने हर ऑफिस में योग के लिए घोषित किया 5 मिनट का ब्रेक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा पूरे हरियाणा में साइक्लोथॉन यात्रा चल रही है। नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान चल रहा है..हमने गांव-गांव में लगभग काफी पंचायतें नशा मुक्त की है। हम सरपंचों को अपने गांव को नशा मुक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि गांव नशा मुक्त हो। इसी को लेकर आज योग की थीम भी थी कि "वन वर्ल्ड, वन हेल्थ"। योगयुक्त और नशामुक्त हरियाणा हो...आज हमने प्रदेश में योग के व्यायामशालाओं को बनाने की घोषणा की है, योग केंद्र के लिए बड़े हॉल की घोषणा की है। हमने तनाव को काम करने के लिए आज हर ऑफिस में 5 मिनट का ब्रेक करने की घोषणा की है ताकि लोग नई ऊर्जा और शक्ति के साथ फिर से काम कर सके। इस दौरान सैनी के साथ बाबा रामदेव भी मौजूद थे।

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहुत-बहुत शभकामनाएं। आज संपूर्ण विश्व के अंदर योग समाज के हर व्यक्ति का दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। योग व्यक्ति के मन, शरीर को संतुलन के साथ अवसाद, तनाव को भी खत्म करता है और जीवन में आने वाले चुनौतियों से लड़ने के लिए ऊर्जा भी देता है, आने वाले समय में सारी दुनिया स्वस्थ रहें इसके लिए भारत का प्रयास हमेशा रहा है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने InternationalDayofYoga2025 के अवसर पर कहा आज असम में योग दिवस मनाया गया। लोगों के बीच काफी उत्साह और उमंग था। सभी ने पीएम मोदी का भाषणा सुना। मैं योग दिवस के लिए सभी भारतीयवासियों और असमवासियों को बधाई देता हूं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी। भारत के प्राचीन ज्ञान से दुनिया परिचित हो रही है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा एक नया इतिहास विश्व पटल पर योग के रूप में रचा गया है। देश के हर कोने में योग अभ्यास से करोड़ लोग जुड़े हैं और विश्व स्तर पर पूरा विश्व वसुधैव कुटुम्बकम् की विचारधारा के साथ योग प्रथा के द्वारा आज जुड़ चुका है। पीएम मोदी की सोच और विचारधारा है कि योग केवल व्यक्ति के लिए नहीं है बल्कि समुचे देश और समुचे पृथ्वी के लिए है। आज के दिवस पर विश्वभर के 170 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने योग दिवस के मौके पर कहा, हमने यहां सीखा कि हमें हर दिन योग करना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रहें। हम यह संदेश लेकर जा रहे है। हमारे दैनिक जीवन में योग की आवश्यकता है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, आज में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। योग हमारी संस्कृति है, योग जीवनशैली है। इस बार 'वन अर्थ, वन हेल्थ' के नारे के साथ देश में योग दिवस मनाया जा रहा है। फिट इंडिया योगाथॉन के माध्यम से खेल मंत्रालय ने भी देश में योग दिवस मनाया है।

Created On :   21 Jun 2025 9:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story