Malegaon Result: मालेगांव महानगरपालिका में इस्लाम पार्टी ने जीती सबसे अधिक सीटें, BJP 2 सीटों पर सिमटी

मालेगांव महानगरपालिका में इस्लाम पार्टी ने जीती सबसे अधिक सीटें, BJP 2 सीटों पर सिमटी
नासिक जिले के मालेगांव महानगरपालिका में 'इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र' (इस्लाम) में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका के चुनाव नतीजे लगभग सभी के आ गए है। जिनमें से बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) ने 25 निकाय जीत ली है। नासिक जिले के मालेगांव महानगरपालिका में 'इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र' (इस्लाम) में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने इस निकाय की 84 सीट में से 35 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 21 सीटें जीतकर दूसरी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, शिवसेना (शिंदे गुट) को 18 सीट मिली है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस क्रमश पांच एवं तीन सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अवाला बीजेपी सिर्फ दो सीट पर ही समिट गई।

आसिफ शेख रशीद ने अगस्त 2024 में अविभाजित एनसीपी को छोड़कर इस्लाम पार्टी का गठन किया था। वे विधायक भी रह चुके हैं। इससे पहले वे कांग्रेस में शामिल थे। उन्होंने 2021 में कांग्रेस छोड़कर शरद पवार की पार्टी का दामन थाम लिया था।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने शुक्रवार को बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों से पहले 10 निकाय के कुल 65 प्रत्याशियों को निर्विरोध घोषित किया गया। 15 जनवरी को राज्य की 29 नगर निकाय के लिए मतदान हुए थे। जिनकी मतगणना शुक्रवार को पूरी हुई।

जितने निर्विरोध उम्मीदवार घोषित किए गए थे, उनमें से 43 बीजेपी के पार्षद शामिल है। उनके सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) के 18 प्रत्याशी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो उम्मीदवार शामिल है। इसके अलावा ठाणे जिले के कल्याण-डोम्बिवली से सबसे अधिक 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जिसमें सबसे ज्यादा 16 बीजेपी और 6 प्रत्याशी शामिल है। वहीं, पिंपरी चिंचवाड़ और पुणे में बीजेपी के दो-दो प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े जीत गए थे। ठाणे जिले के भिवंडी निजामपुर में 6 प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए।

इनके अलावा पनवेल में सात प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए है। जिसमें सबसे अधिक 6 बीजेपी और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। जलगांव में 12 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए है।

Created On :   16 Jan 2026 11:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story