पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: शिवेसना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का बड़ा दावा, बताया बंगाल में किसकी बनेगी सरकार, तमिलनाडु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शिवेसना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों चुनाव लोकतंत्र, लोगों के अधिकार और संविधान के लिए बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी और केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में एक तरह की 'गुंडागर्दी', हजारों जवानों में वहां उतारा, मुझे तो लगता है वहां वोटर्स कम और पुलिस ज्यादा हो गए हैं।
संजय राउत ने ममता बनर्जी को लेकर की चर्चा
संजय राउत ने कहा, "लगभग पूरा चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर लिया है। चुनाव आयोग के दफ्तर पर मुझे बीजेपी का झंडा दिख रहा है। सब जगह पर कोशिश की गई कि ममता दीदी चुनाव न लड़ें, हार जाएं। लेकिन ये मुमकिन नहीं है। पश्चिम बंगाल की जनता ममता दीदी और तृणमूल कांग्रेस के साथ है।"
इसके आगे उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी और उनकी सरकारें कितनी भी कोशिश करें, मुझे तो पूरा विश्वास है कि तमिनलाडु में स्टालिन जी और पश्चिम बंगाल में ममता दीदी पूरे बहुमत से फिर एक बार सत्ता पर आ रहे हैं।"
यह भी पढ़े -इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट के लोगों लॉन्च पर जिम्बाब्वे के राजदूत बोले-भारत ने आर्थिक-राजनीतिक तरीके से किया विकास
अमित शाह को लेकर कसा तंज
शिवसेना यूबीटी सांसद ने ये भी कहा, "पश्चिम बंगाल में जो चाहे खा सकते हैं, किसी प्रकार का बंधन नहीं है। मैंने देखा है। हम जाते रहते हैं। अमित शाह चुनाव आता है तो जाते हैं। पूरा देश कोलकाता में जाता है। मुंबई के लोग भी जाते हैं। लोग वहां बहुत खुश हैं। आप (अमित शाह) अपनी चिंता करिए कि असम में क्या हो रहा है।"
मालूम हो कि, पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर वोट डाले गए हैं। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 62.18 प्रतिशत और तमिलनाडु में 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Created On :   23 April 2026 6:48 PM IST






