हिंसा ..राष्ट्रपति शासन के बाद: मणिपुर में फिर से सरकार बनी तो कौन होगा सीएम?, एन बीरेन सिंह या फिर कोई और, इन चेहरों पर चर्चाएं तेज

मणिपुर में फिर से सरकार बनी तो कौन होगा सीएम?, एन बीरेन सिंह या फिर कोई और, इन चेहरों पर चर्चाएं तेज
  • मणिपुर में बीजेपी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
  • राष्ट्रपति शासन को हुए सौ दिन से अधिक का समय
  • बीजेपी ने एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने की पहल की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में दो साल से जारी हिंसा और फिर उसके बाद लगे राष्ट्रपति शासन के बीच राज्य में फिर से नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी के साथ राज्य में नए सीएम की रेस शुरु हो गई है। आपको बता दें इसी साल फरवरी में सीएम एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के साथ ही राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था। राष्ट्रपति शासन के 103 पूरे होने के बाद बीजेपी ने एक बार फिर से राज्य में सरकार बनाने की पहल की है। 44 विधायकों के समर्थन को लेकर सरकार बनाने के दावे को लेकर बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के 10 विधायक राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिले। राज्यपाल ने उचित निर्णय लेने का आवश्वासन दिया है। ऐसे में मणिपुर में एन बीरेन सिंह का उत्तराधिकारी कौन होगा? यानि मणिपुर में अगला सीएम कौन होगा या एक बार फिर सिंह को ही बरकरार रखा जाएगा।

सीएम पद की रेस में कौन कौन ?

राधेश्याम सिंह

2017 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा के सदस्य के रूप में हीरोक से मणिपुर विधानसभा के लिए चुने गए थे। वे एन बीरेन सिंह की कैबिनेट में शिक्षा, श्रम और रोजगार मंत्री थे। वे 2022 में बीजेपी के टिकट से मणिपुर विधानसभा के लिए लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए और बाद में मणिपुर के मुख्यमंत्री के सलाहकार बन गए। राधेश्याम मणिपुर के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी भी हैं। उन्हें 2006 में वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला।

युमनाम खेमचंद सिंह

वर्तमान में, वे दूसरे बीरेन सिंह मंत्रालय में नगर प्रशासन आवास विकास (MAHUD) और शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री थे। 2017 से 2022 तक मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष रहे।

बिस्वजीत सिंह

पिछली एन बीरेन सिंह सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और बिजली, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री थे। वे 2012 में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे, लेकिन 2015 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद, उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ा और चुनाव जीता।

थोकचोम सत्यब्रत सिंह

2017 और 2022 में मणिपुर विधानसभा चुनाव में याइसकुल निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और मौजूदा वकत में मणि विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह पूर्व में मणिपुर के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कानून और विधायी मामले, श्रम और रोजगार के लिए राज्य कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

बसंत कुमार सिंह

बिष्णुपुर जिले के नंबोल विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2022 मणिपुर विधानसभा चुनाव जीता। वे दूसरे एन बीरेन सिंह मंत्रालय में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

Created On :   29 May 2025 7:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story